Bihar SSC Field Assistant Recruitment 2025, Sarkari Naukri 2025: बिहार सरकार में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (Bihar SSC Field Assistant Recruitment) खबर है। बिहार स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने अपने यहां पर फील्ड असिस्टेंट के पदों पर भर्ती (Bihar SSC Field Assistant Vacancy) निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट में फील्ड असिस्टेंट के कुल 201 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट onlinebssc.com पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आप बिहार एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट में फील्ड असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।
Bihar SSC Field Assistant Recruitment 2025: महत्वपूर्ण तारीख
- आवेदन की शुरुआत - 25 अप्रैल 2025
- आवेदन की आखिरी तारीख 21 मई 2025
- आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख - 21 मई 2025
- परीक्षा की तारीख - -
Bihar SSC Field Assistant Vacancy 2025: शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
बीएसएससी के फील्ड असिस्टेट के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से आईएससी या फिर एग्रीकल्चर डिप्लोमा होना चाहिए। वहीं आयु सीमा की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 37 साल होनी चाहिए। वहीं महिलाओं को यहां अधिकतम आयु में 3 वर्ष की छूट दी जाएगी। जबकि एज रिलेक्सेशन के आधार पर आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को विशेष छूट दी जाएगी।
Bihar SSC Field Assistant Recruitment 2025 Apply Online: कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले onlinebssc.com पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर BSSSC Field Assistant (Aggriculture Department) Recruitment 2025 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर आ जाएगा।
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- आपका आवेदन स्वीकार कर लिया जाएगा।
- नीचे प्रिंट पर क्लिक कर एप्लीकेशन फॉर्म की एक छायाप्रति निकाल लें।
Bihar SSC Field Assistant Recruitment 2025: आवेदन शुल्क
यहां आवदेन शुल्क की बात करें तो अनारक्षित वर्ग (General Category)/ओबीसी (OBC)/ईडब्ल्यूएस (EWS) वर्ग के उम्मीदवारों को 540 रुपये का शुल्क जमा करना होगा। जबकि अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) व दिव्यांगजनों (PH) वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 135 रुपये है। यहां आप क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड व नेट बैंकिंग के जरिए अपना भुगतान कर सकते हैं।
