जॉब्स

Bihar Police Constable Admit Card 2025: बिहार पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड, csbc.bih.nic.in से ऐसे करें डाउनलोड

Bihar Police Constable Admit Card 2025 Kab Aayega Download Link: सेंट्रल सेलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल की ओर से कांस्टेबल परीक्षा का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जारी किया जाएगा। इसके अलावा यहां भी बिहार पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

Image

Bihar Police Constable Admit Card 2025

Bihar Police Constable Admit Card 2025 Kab Aayega Download Link: बिहार पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म होने जा रहा है। सेंट्रल सेलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल की ओर से कांस्टेबल परीक्षा का एडमिट कार्ड किसी भी वक्त जारी कर दिया जाएगा। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी बिहार पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2025 की डायरेक्टल लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

Bihar Police Constable Exam 2025: जुलाई में होगी परीक्षा

बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा का आयोजन 16 जुलाई, 20 जुलाई, 23 जुलाई, 27 जुलाई, 30 जुलाई और 3 अगस्त 2025 तक किया जाएगा। वहीं, इसके लिए एडमिट कार्ड परीक्षा की तारीख से सात दिन पहले जारी किया जाएगा। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में अपना एडमिट कार्ड डाउलनोड कर सकते हैं।

How to download Bihar Police Constable Admit Card 2025

  • सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर कांस्टेबल एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Bihar Police Constable Exam 2025: ऐसे होगी परीक्षा

बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा में हिन्दी, अंग्रेजी, गणित, सामाजिक विज्ञान, विज्ञान, सामान्य ज्ञान से 100 अंकों के सवाल होंगे और इसे हल करने के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा। बता दें कि इस परीक्षा के माध्यम से कांस्टेबल के कुल 19838 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article