जॉब्स

Bihar LDC Recruitment 2025: बिहार में 12वीं पास के लिए सरकारी नौकरी का मौका, लोअर डिवीजन क्लर्क के लिए इस डेट तक करें अप्लाई

Bihar LDC Recruitment 2025: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsconline.bihar.gov.in पर 29 जुलाई तक या उससे पहले ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

Image

Bihar LDC Recruitment 2025 (Photo Credit: Canva)

Bihar LDC Recruitment 2025: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsconline.bihar.gov.in पर 29 जुलाई तक या उससे पहले ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से लोअर डिवीजनल क्लर्क के 26 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें अनारक्षित वर्ग के लिए 13 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 3 पद, अनुसूचित जाति के लिए 4 पद, अनुसूचित जनजाति के लिए 1 पद, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए 2 पद, पिछड़ा वर्ग के लिए 2 पद और पिछड़े वर्ग की महिलाओं के लिए 1 पद शामिल है।

Bihar LDC Notification 2025: कौन कर सकेगा आवेदन

बिहार लोअर डिवीजनल क्लर्क पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं परीक्षा पास होना चाहिए। साथ ही कंप्यूटर संचालन एवं कंप्यूटर टाइपिंग का ज्ञान होना चाहिए। इसके अलावा अभ्यर्थी की आयु 18 साल से 37 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर इन आसान स्टेप्स में ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

How to apply for Bihar LDC Recruitment 2025

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
  • फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।

Bihar LDC Exam 2025: किस तारीख को होगी परीक्षा

बिहार लोअर डिवीजनल क्लर्क पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। नोटिस के अनुसार, परीक्षा का आयोजन 20 सितंबर 2025 को किया जाना संभावित है। योग्य अभ्यर्थी 29 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए ओबीसी व ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को 600 रुपये फीस जमा करनी होगी। वहीं, एससी, एसटी, महिला एवं पीएच वर्ग के अभ्यर्थियों को 150 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। आधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article