जॉब्स

Bihar Gram Kachahari Sachiv Bharti: बिहार ग्राम कचहरी सचिव भर्ती के लिए तुरंत करें आवेदन, लास्ट डेट आज

Bihar Gram Kachahari Sachiv Bharti 2025: नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से बिहार ग्राम कचहरी सचिव के कुल 1583 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 6000 रुपये महीने मानदेय दिया जाएगा।

Image

Bihar Gram Kachahari Sachiv Bharti

Bihar Gram Kachahari Sachiv Bharti: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। बिहार ग्राम कचहरी सचिव पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने जा रही है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक इस परीक्षा के लिए आवेदन नहीं किया है, वह पंचायती राज विभाग की, बिहार सरकार की आधिकारिक वेबसाइट ps.bihar.gov.in पर आज यानी 29 जनवरी 2025 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 16 जनवरी से शुरू की गई थी।

Bihar Gram Kachahari Sachiv Notification 2025: कितने पदों पर होगी भर्ती

नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से बिहार ग्राम कचहरी सचिव के कुल 1583 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 6000 रुपये महीने मानदेय दिया जाएगा।

Bihar Gram Kachahari Sachiv Recruitment 2025: कौन कर सकेगा अप्लाई

ग्राम कचहरी सचिव पदों पर भर्ती के लिए पुरुष अभयर्थियों की आयु 37 साल और महिला अभ्यर्थियों की 40 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अलावा अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं पास होना चाहिए।

How to apply for Bihar Gram Kachahari Sachiv Recruitment 2025

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
  • फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।
ये भी पढ़ें: जारी हुई आरपीएफ कांस्टेबल एग्जाम डेट, इस तारीख को होगी परीक्षा, नोट कर लें पैटर्न

Bihar Gram Kachahari Sachiv Vacancy 2025: निशुल्क करें आवेदन

योग्य अभ्यर्थी बिहार ग्राम कचहरी सचिव भर्ती के लिए निशुल्क आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article