Bihar CHO Recruitment 2025: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। बिहार स्टेट हेल्थ सोसायटी ने कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट shs.bihar.gov.in पर आज यानी 5 मई से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। ध्यान रहे कि इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 26 मई निर्धारित की गई है।
Bihar CHO Vacancy 2025: किसके लिए कितने पद खाली
नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से बिहार में कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर के कुल 4500 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, सामान्य वर्ग के लिए 979 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए 245 पद, एससी के लिए 1243 पद, एसटी के लिए 55 पद, ईबीसी के लिए 1170 पद, बीसी के लिए 640 पद और डब्लयूबीसी के लिए 168 पद शामिल हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी की आयु 21 साल से 37 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अलावा मान्यता प्राप्त संस्थान से B.Sc. नर्सिंग की डिग्री होनी चाहिए।
How to apply for Bihar CHO Recruitment 2025
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- फिर Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- जरूरी दस्तावेज अपलोड करके सबमिट पर क्लिक कर दें।
- फॉर्म जमा करने के बाद आवेदन की कॉपी संभाल कर रख लें।
Bihar CHO Notification 2025: कितना देना होगा शुल्क
बिहार कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 40 हजार रुपये महीने वेतन दिया जाएगा। योग्य अभ्यर्थी shs.bihar.gov.in पर 5 मई से 26 मई तक आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए सामान्य/पिछड़ा/अत्यंत पिछड़ा/आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों को 500 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को 125 रुपये शुल्क जमा करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
