जॉब्स

BEL Recruitment 2025: बीईएल ने प्रोजेक्ट इंजीनियर के पदों पर निकाली वैकेंसी, सैलरी 1 लाख से ज्यादा - जल्द करें आवेदन

BEL Project Engineer Recruitment 2025: भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ने प्रोजेक्ट मैनेजर के पदों पर भर्ती (BEL Project Engineer Recruitment) निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bel.india.in पर जाकर अपना आवेदन कर (BEL Project Engineer Vacancy) सकते हैं। यहां आप बीईएल में प्रोजेक्ट मैनेजर के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

Image

BEL Project Manager Recruitment 2025: बीईएल प्रोजेक्ट मैनेजर के पदों पर निकली वैकेंसी

BEL Project Engineer Recruitment 2025: बीईएल में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ने प्रोजेक्ट इंजीनियर के पदों पर भर्ती (BEL Project Engineer Recruitment) निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bel.india.in पर जाकर अपना आवेदन कर (BEL Project Engineer vacancy) सकते हैं। यहां आवेदन के लिए 20 मई को लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 4 जून 2025 है। यहां आप बीईएल में प्रोजेक्ट इंजीनियरके पदों पर भर्ती लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

BEL Recruitment 2025: बीईएल प्रोजेक्ट इंजीनियर के लिए क्वालिफिकेशन

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के प्रोजेक्ट इंजीनियर के पदों पर भर्ती के अभ्यर्थी संबंधित क्षेत्र से बीई या बीटेक की डिग्री होनी चाहिए। वहीं आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवारों का अधिकतम उम्र 30 साल होनी चाहिए। हालांकि रिजर्व कैटेगिरी के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र में विशेष छूट दी जाएगी।

BEL Project Engineer Recruitment 2025 Apply Online: कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले bel.india.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर BEL Project Manager Recruitment 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
  • इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  • यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका आवेदन स्वीकार कर लिया जाएगा।

BEL Project Engineer Vacancy: यहां देखें आवेदन शुल्क

बीईएल ने प्रोजेक्ट मैनेजर के पदों पर आवेदन करने के लिए आवेदन शुल्क की बात करें तो यहां पीडब्ल्यूडी व एससी, एसटी के उम्मीदवारों को जीएसटी के साथ 472 रुपये शुल्क जमा करना होगा। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

BEL Project Manager Vacancy: कैसे होता है सेलेक्शन

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के इन पदों पर उम्मीदवारों का सेलेक्शन लिखित परीक्षा व इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा। लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार इंटरव्यू के लिए पात्र माने जाएंगे।

BEL Project Manager Vacancy 2025: इतनी मिलेगी सैलरी

बीईएल के प्रोजेक्ट मैनेजर के सैलरी की बात करें तो यहां प्रोजेक्ट मैनेजर की सैलरी 1 लाख से ज्यादा है। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article