Bank Recruitment 2023, Sarkari Naukri 2023: बैंक में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए शानदार (Bank Recruitment 2023) तोहफा है। इंडियन ओवरसीज बैंक ने अपने यहां पर स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी (Bank Vacancy 2023) किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत ओवरसीज बैंक के स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों की रिक्तियों पर भर्ती की (IOB SO Recruitment 2023) जाएगी।
योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iob.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। भर्ती प्रक्रिया की खास बात यह है कि यहां चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 90 हजार रुपये तक सैलरी मिलेगी। यहां आप ओवरसीज बैंक के स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने के लिए शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया व चयन प्रक्रिया से लेकर संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
IOB SO QUalification: शैक्षणिक योग्ता
इंडियन ओवरसीज बैंक के स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं 12वीं पास होना चाहिए। साथ ही ग्रेजुएशन और पीजी की डिग्री भी अनिवार्य है।Bank SO Age Limit: आयु सीमा
वहीं ओवरसीज बैंक के एसओ के पदों पर आयु सीमा की बात करें तो यहां आवदेन करने के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 27 वर्ष होनी चाहिए। जबकि अधिकतम आयु 35 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। ध्यान रहे यहां आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।IOB SO Recruitment 2023 Apply Online: कैसे करेंआवेदन
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट iob.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर Indian Overseas Band Recruitment 2023 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें।
- पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- मांगे गए दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका आवदेन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
IOB SO Vacancy 2023: ये दस्तावेज अनिवार्य
- 10वीं 12वीं की मार्कशीट
- ग्रेजुएशन की डिग्री
- आधार कार्ड
- जाति प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
