जॉब्स

BOB Apprentice Recruitment 2025: बैंक में ग्रेजुएट के लिए बंपर वैकेंसी, जल्द करें अप्लाई

Bank of Baroda Recruitment 2025: बैंक ऑफ बड़ौदा की तरफ से अप्रेंटिस के खाली पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 4000 खाली पदों पर भर्तियां होंगी। ये भर्तियां अप्रेंटिस के पदों पर होने वाली है। इन पदों पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- bankofbaroda.in पर जाना होगा। बैंक में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह शानदार मौका है।

Image

बैंक में नौकरी पाने का मौका

Photo : iStock

Bank of Baroda Recruitment 2025: बैंक में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है। बैंक ऑफ बड़ौदा की तरफ से अप्रेंटिस के खाली पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 4000 खाली पदों पर भर्तियां होंगी। ये भर्तियां अप्रेंटिस के पदों पर होने वाली है। इन पदों पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- bankofbaroda.in पर जाना होगा।

बैंक ऑफ बड़ौदा की तरफ से अप्रेंटिस के पद पर आवेदन प्रक्रिया 11 मार्च 2025 तक खुली रहेगी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- bankofbaroda.in पर जाना होगा। आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

BOB Apprentice Application ऐसे करें आवेदन

  • इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- sbi.co.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट की होम पेज पर Current Vacancies के लिंक पर क्लिक करें।
  • अगले पेज पर Bank of Baroda Graduate Apprentice के लिंक पर जाना होगा।
  • अब मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
  • आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

BOB Apprentice Eligibility: कौन कर सकता है अप्लाई?

बैंक ऑफ बड़ौदा की तरफ से निकली इस वैकेंसी के अनुसार, जो उम्मीदवार इस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं उनके पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त कोई समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 20 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

BOB Apprentice कितना होगा स्टाइपेंड?

बैंक ऑफ बड़ौदा में अपरेंटिस की इस भर्ती के लिए आवेदन विंडो 11 मार्च 2025 तक खुली रहेगी। इस भर्ती अभियान में कुल 400 अप्रेंटिस पदों को भरा जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को 12,000 रुपये से लेकर 15,000 रुपये तक प्रति माह वेतन दिया जाएगा। हालांकि, वेतन को स्टाइपेंड के तौर पर दिया जाएगा।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article