Agniveer recruitment 2022 for Female Candidates: अग्निवीर भर्ती योजना तमाम विवादों के बावजूद भारतीय सेना, नौसेना और वायु सेना में युवाओं की भर्तियों के लिए देश भर में शुरू हो गई है। अब महिला उम्मीदवारों के लिए भी एक अच्छी खबर सामने आ रही है। रक्षा मंत्रालय ने (Agniveer recruitment 2022) इस योजना के तहत देश की युवा महिलाओं को भी मौका देने का फैसला किया है।
सैन्य पुलिस के लिए सामान्य ड्यूटी श्रेणी के तहत महिला उम्मीदवारों के लिए अग्निवीर भर्ती रैली 1 नवंबर से 3 नवंबर तक बेंगलुरु में आयोजित की जाने वाली है।
यहां आयोजित होगी भर्ती प्रक्रिया
रक्षा मंत्रालय के एक बयान के अनुसार, कर्नाटक, केरल और केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप की स्वयंसेवी महिला उम्मीदवारों के लिए भर्ती प्रक्रिया बेंगलुरु के भर्ती हेडक्वार्टर मानेकशॉ परेड मैदान में आयोजित होने वाली है। .
कब तक कर सकते हैं अप्लाई?
उम्मीदवारों को बता दें कि यह रैली, सेना में सैन्य पुलिस कोर में अग्निवीर जनरल ड्यूटी (महिला) के रजिस्ट्रेशन के लिए आयोजित की जा रही है। सेना की इस श्रेणी में रजिस्ट्रेशन के लिए आयु, शिक्षा योग्यता और अन्य मानदंडों की डिटेल्स मुख्यालय भर्ती क्षेत्र, बेंगलुरु ने पहले ही 7 अगस्त को जारी नोटिफिकेशन में ही दे दी है। यदि महिला अग्निवीर भर्ती 2022 के लिए योग्य उम्मीदवारों की आयु सीमा की बात करें तो यहां न्यूनतम आयु 17.5 वर्ष और अधिकतम आयु 23 वर्ष निर्धारित की गई है।
बता दें नोटिफिकेशन में यह साफ कर दिया गया है कि इस भर्ती प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 10 अगस्त से 7 सितंबर तक ही खुला रहेगा।
यहां से करें आवेदन
योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों को बता दें कि इन भर्तियों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 10 अगस्त से 7 सितंबर तक आधिकारिक वेबसाइट Joinindianarmy.nic.in पर जाकर कर सकते हैं। इसके साथ ही सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन करने वाले उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड उनके पंजीकृत ईमेल पर 12 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2022 के बीच भेजे जाएंगे।


