जॉब्स

APPSC Recruitment 2025: फॉरेस्ट बीट ऑफिसर और असिस्टेंट बीट ऑफिसर के 691 पदों पर भर्ती, 12वीं पास इस डेट से करें आवेदन

APPSC Recruitment 2025: आंध्र प्रदेश लोक सेवा आयोग (APPSC) ने फॉरेस्ट बीट ऑफिसर (FBO) और असिस्टेंट बीट ऑफिसर (ABO) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट psc.ap.gov.in पर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

Image

APPSC FBO Recruitment 2025 (Photo Credit: Canva)

APPSC Recruitment 2025: आंध्र प्रदेश लोक सेवा आयोग (APPSC) ने फॉरेस्ट बीट ऑफिसर (FBO) और असिस्टेंट बीट ऑफिसर (ABO) पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.ap.gov.in पर कल यानी 16 जुलाई से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 5 अगस्त निर्धारित की गई है।

नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से कुल 691 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, फॉरेस्ट बीट ऑफिसर के कुल 256 पद और असिस्टेंट बीट ऑफिसर के 435 पद शामिल हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन स्क्रीनिंग टेस्ट, मेन्स एग्जाम, फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट, फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा।

APPSC FBO Notification 2025: कौन कर सकेगा आवेदन

फॉरेस्ट बीट ऑफिसर और असिस्टेंट बीट ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं या समकक्ष परीक्षा पास होना चाहि। इसके अलावा अभ्यर्थी की आयु 30 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

How to apply for APPSC Recruitment 2025

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
  • फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।

APPSC Recruitment 2025: कितना मिलेगा वेतन

फॉरेस्ट बीट ऑफिसर पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 25,200 रुपये से 80,910 रुपये महीने वेतन दिया जाएगा। वहीं, असिस्टेंट बीट ऑफिसर की सैलरी 23120 रुपये से 74,770 रुपये महीने होगी। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article