साउथ मूवीज

Allu Arjun की 'Raaka' का हिस्सा नहीं हैं Mrunal Thakur !!, एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

Mrunal Thakur on NOT A Part Of Raaka: बॉलीवुड इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अल्लू अर्जून की फिल्म 'राका' का हिस्सा होने की खबरों का सच बताया है।

Image

'राका' का हिस्सा ना होने की खबरों पर मृणाल ठाकुर ने दिया रिएक्शन (Pic Credit: Instagram)

Mrunal Thakur on NOT A Part Of Raaka: साउथ इंडस्ट्री के मशहूर निर्माता-निर्देशक लंबे समय से अपनी अपकमिंग फिल्म 'राका' (Raaka) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस मूवी में पहली बार बड़े परदे पर साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की फ्रेश जोड़ी दिखाई देगी। कई रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया था कि मृणाल ठाकुर भी इस मूवी में अहम रोल अदा करती दिखाई देंगी। पिछले दो सालों से एक्ट्रेस का नाम राका के साथ जोड़ा जा रहा है लेकिन उन्होंने इस बारे में कुछ नहीं कहा है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान मृणाल ठाकुर ने फिल्म का हिस्सा होने की खबरों पर रिएक्शन दिया। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: अस्पताल में Shah Rukh Khan और Kajol का गाना देखकर मुस्कुराईं Nushrratt Bharuccha, वीडियो हुआ वायरल)

'राका' का हिस्सा होने की खबरों पर मृणाल ठाकुर ने किया रिएक्ट

Mid-Day से बात करते हुए जब मृणाल ठाकुर से फिल्म 'राका' का हिस्सा होने के बारे पूछा गया तो एक्ट्रेस ने कहा, 'जब भी ऐसी चीजों की घोषणा होगी तो वह मेरे सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से होगी। इसके बाद मैं इस बारे में बात करना पसंद करूंगी।' हालांकि मृणाल ठाकुर के इस जवाब से यह क्लियर नहीं हुआ है कि वो 'राका' का हिस्सा हैं या नहीं।

मृणाल ठाकुर ने आगे कहा, 'मुझे एक मूवी के शूटिंग सेर पर लगभग 120 दिन बिताने होते हैं। यही वजह है कि मैं सोच-समझकर इस तरह की फिल्मों का हिस्सा बनने की कोशिश करती हूं, जिनसे मुझे केवल प्यार नहीं बल्कि पहचान के साथ-साथ क्रिएटिव संतुष्टि भी मिले। जब मैं अपने बेड पर सोने जाऊं तो यह ना सोचूं कि मैंने अच्छा काम नहीं किया। मैं ऐसा अच्छा काम करना चाहती हूं, जिसे 30 साल बाद भी याद रखा जाए। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Drishyam 3 Box office: दूसरे सोमवार को धड़ाम से गिरी Ajay Devgn स्टारर की कमाई, देखें आंकड़े)

वर्कफ्रंट की बात करें तो मृणाल ठाकुर को कुछ दिनों पहले रिलीज हुई फिल्म 'पूजा मेरी जान' में देखा गया है। इस मूवी का निर्देशन नवजोत गुलाटी ने किया है और फिल्म में मृणाल के साथ हम कुरैशी अहम रोल में नजर आ रही हैं। यह मूवी ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज हुई है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article