Ritika Chauhan On Anurag Dobhal: बिग बॉस फेम यूट्यूबर अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal) का पत्नी रितिका चौहान (Ritika Chauhan) संग रिश्ता बिल्कुल भी ठीक नहीं चल रहा है। अनुराग और रितिका काफी समय पहले ही अलग हो चुके है। दोनों का एक बेटा है और उस दौरान दोनों करीब आए थे, लेकिन बात नहीं बन पाई। बीते दिनों ही रितिका ने अनुराग पर कजिन भाई से मारपीट करने का आरोप लगाया था। उस मौके पर रितिका ने पति के खिलाफ ढेर सारे पोस्ट किए। अब रितिका ने इसी मामले में नया पोस्ट करते हुए इंसाफ की मांग की है। रितिका ने पोस्ट में उन लोगों को भी धमकी दी, जो उन पर झूठा आरोप लगा रहे हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Highlights: आम्रपाली दुबे से भिड़े Nakul Dull, काजी तौकीर ने एक झटके में तोड़ा गुरूर
रितिका चौहान ने मांगा इंसाफ
रितिका चौहान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर किया। इस मौके पर रितिका ने भाई के फोटोज का कोलाज लगाया और उस पर लिखा, 'पुलिस ने हर जगह से हर वीडियो जब्त कर लिए हैं। मुझे उत्तराखंड पुलिस और एसएसपी देहरादून पर पूरा भरोसा है। मुझे न्याय चाहिए अपने लिए, अपने परिवार, दोस्तों के लिए और कि ये जो आज हुआ, भविष्य में किसी भी के साथ नहीं हो। मैंने किसी से एक शब्द भी नहीं कहा है, न ही उससे और न ही उसकी टीम से कभी। लेकिन उन्होंने मुझे मानसिक, शारीरिक और भावनात्मक रूप से तबाह करने की कोशिश की।' टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Sambhavna Seth ने जुड़वा बच्चों से बनाई दूरी, चाहकर भी नहीं जा रहीं पास, व्लॉग में बयां किया दर्द
anurag dobhal-ritika chauhan (photo credit- instagram)
