जॉब्स

AIIMS Recruitment 2024: एम्स में नौकरी पाने का मौका, सैलरी होगी 142000 से ज्यादा, जल्द करें अप्लाई

AIIMS Raebareli Recruitment 2024: मेडिकल टीचिंग सेक्टर में नौकरी पाने का शानदार मौका है। ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस, रायबरेली (AIIMS Raebareli) की ओर से प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर जैसे खाली पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 95 पदों पर भर्तियां होंगी। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Image

एम्स में नौकरी

AIIMS Raebareli Recruitment 2024: ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस, रायबरेली (AIIMS Raebareli) की ओर से प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर जैसे खाली पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 95 पदों पर भर्तियां होंगी। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aiimsrbl.edu.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।

एम्स रायबरेली की तरफ से जारी इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इसमें आवेदन करने की आखिरी तारीख 5 अक्टूबर 2024 है। वहीं, जो उम्मीदवार इसमें आवेदन करेंगे उन्हें लिखित परीक्षा और इंटरव्यू राउंड में शामिल होना होगा। इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें।

AIIMS Raebareli Recruitment ऐसे करें आवेदन

स्टेप 1: आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट aiimsrbl.edu.in पर जाना होगा।

स्टेप 2: वेबसाइट की होम पेज पर New Vacancies के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3: अगले पेज पर AIIMS Raebareli Assistant Professor Recruitment 2024 Notification के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 4: अब Apply Online के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 5: इसके बाद मांगी गई डिटेल्स से एप्लीकेशन फॉर्म भरें।

स्टेप 6: आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

वैकेंसी डिटेल्स

एम्स रायबरेली भर्ती के माध्यम से कुल 95 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें से प्रोफेसर के लिए कुल 26 खाली पदों पर भर्तियां होगी। इसके अलावा एडिशनल प्रोफेसर के 22 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। वहीं, एसोसिएट प्रोफेसर के 20 पदों पर और असिस्टेंट प्रोफेसर के 27 पद भरे जाएंगे।

एम्स रायबरेली भर्ती के तहत प्रोफेसर, एडिशनल प्रोफेसर ,एसोसिएट प्रोफेसर और सहायक प्रोफेसर पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 1,42,506 रुपये से लेकर 2,20,000 रुपये तक वेतन मिल सकता है। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

AIIMS Assistant Professor Vacancy: एप्लीकेशन फीस

एम्स रायबरेली भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 2360 रुपये GST के साथ जमा करना होगा। इसके अलावा एससी, एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को फीस के रूप में जीएसटी शुल्क सहित कुल 1180 रुपये का भुगतान करना होगा। पीडब्ल्यूबीडी वर्ग के अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article