शहर

यूनिवर्सिटी की बिल्डिंग से कूदकर BBA छात्र ने दी जान, मौत से पहले भाई को भेजा वॉइस नोट; वजह आई सामने

मध्य प्रदेश के सागर स्थित स्वामी विवेकानंद विश्वविद्यालय की बिल्डिंग से कूदकर एक बीबीए छात्र ने आत्महत्या कर ली। सुसाइड से पहले उसने भाई को एक वॉइस नोट भेजा था।

Image

यूनिवर्सिटी की बिल्डिंग से कूदकर छात्र ने दी जान

सागर के सिरोंजा स्थित स्वामी विवेकानंद विश्वविद्यालय में शुक्रवार सुबह बीबीए द्वितीय सेमेस्टर के 19 वर्षीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कहा जा रहा है कि छात्र ने विश्वविद्यालय की बिल्डिंग से छलांग लगा दी। घटना से कुछ देर पहले उसने अपने बड़े भाई को वॉइस नोट भेजा था, जिसमें बीमारी और शरीर में अंदरूनी दर्द से परेशान होने की बात कही थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छात्र को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बीमारी से थे परेशान

पुलिस के अनुसार, मृतक प्रद्युम्न मिश्रा पिता स्व. देवेंद्र कुमार मिश्रा शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे कॉलेज पहुंचा था। सुबह 9:21 बजे उसने अपने बड़े भाई चैतन्य को मोबाइल पर वॉइस नोट भेजा। इसमें उसने अपनी बीमारी और शारीरिक परेशानी का जिक्र करते हुए परिवार से माफी मांगी थी। इसके कुछ देर बाद ही छात्र ने बिल्डिंग से छलांग लगा दी।

सीएसपी ललित कुमार कश्यप ने बताया कि कल विश्वविद्यालय की बिल्डिंग से छात्र के कूदने की सूचना मिलने पर सिविल लाइन पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। छात्र को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। छात्र द्वारा भेजे गए वॉइस नोट मैं मानसिक बीमारी का जिक्र किया है पुलिस मामले की जांच की जा रही है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article