राशिफल

तुला राशिफल, 14 नवंबर 2022: किसी के बहकावे में आकर ना लें कोई फैसला, पड़ सकता है पछताना

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Nov 14, 2022, 01:01 AM IST

Vrishchik Rashifal Today (Scorpio Horoscope Today), आज का वृश्चिक राशिफल, 14 नवंबर 2022: इस राशि वाले जातकों के लिए महीनों बाद ऐसा शुभ समय आया है। हालांकि किसी के बहकावे में आकर कोई फैसला ना लें अन्यथा आपको पछताना पड़ सकता है। देखें आज का पूरा राशिफल

Image

14 नवंबर 2022 का वृश्चिक राशिफल

Vrishchik Rashifal Today (Scorpio Horoscope Today), आज का वृश्चिक राशिफल, 14 नवंबर 2022: भाग्यशाली समय है जिसके चलते आपने बहुत कुछ संभाल भी लिया है। आपसी तालमेल भी बेहतर हुआ है और रिश्तों को सँवारने और सुधारने का मौका भी मिला है। इसी के चलते आपने अपनी गलतियों पर भी काबू पाने का प्रयास किया है।

क्या करें – काम और कारोबार की स्तिथि को अभी भी ध्यानपूर्वक संभालने की जरूरत है। किसी भी तरह की नाराजगी में पड़ने से बचना होगा पर समस्या यह है की लोग आपके प्रति अनुचित व्यवहार रखे हुए हैं जिसकी वजह से आपकी परेशानियाँ बढ़ी हुई रह सकती हैं।

क्या न करें – तकदीर के भरोसे बिल्कुल न चलें। तकदीर साथ होने के बावजूद यह समय आपसे बहुत सारी मेहनत माँगता है और उसी के चलते आप अपनी तकदीर को संभाले रखें यह और बात है इसलिए फिलहाल अपने काम और कारोबार को लेकर ऐसा कोई बड़ा खतरा मोल न लें जो आपकी मुश्किलों को बढ़ाता चला जाए।

पढ़ाई लिखाई – पढ़ाई की दिशा में आपकी मेहनत नजर आ रही है जिसके चलते आपके ज्ञान में भी वृद्धि हुई है और आपकी जानकारी भी बढ़ी है। अपने ज्ञान की ताकत से आप बड़ी समृद्धि प्राप्त कर सकते हैं जिसके लिए समय अनुकूल बनता चला जा रहा है।

काम और कारोबार – कामकाज की स्तिथि अभी भी मध्यम है। बहुत कुछ संभला है पर फिर भी थोड़ा और ध्यान देने की जरूरत है क्योंकि पीठ पीछे बहुत कुछ ऐसा हो रहा है जो आपके हित में नहीं है। जिन लोगों से आप समर्थन चाह रहे थे बहुत हद तक संभव है वही आपकी जड़ें काटने का प्रयास कर रहे हों।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूरauthor

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 वर्षों से ज्योतिष की शिक्षा दे रहे हैं। ज्योतिष पर लिखीं गईं इनकी चार किताबें बेस्ट सेलर बनी हैं। फिलहाल वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े हैं और राशिफल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न राशिफल पर प्रकाश डालते हैं और कॉलर्स को ज्योतिषीय समाधान बताते हैं ।

और पढ़ें
End of Article