Vrishabha Rashi 2024 In Hindi: यहां पढ़ें वृषभ वार्षिक राशिफल 2024
Vrishabha Rashifal 2024 (वृषभ राशिफल 2024 ), Taurus Horoscope 2024 : नये साल में वृषभ राशि वालों का करियर शानदार रहेगा। लेकिन स्वास्थ्य को लेकर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में सतर्क रहें। जानिए वृषभ राशि वार्षिक राशिफल 2024 यहां।

Taurus Horoscope 2024 In Hindi
Taurus Horoscope 2024 In Hindi (वृषभ वार्षिक राशिफल 2024)
वृषभ राशि स्वास्थ्य राशिफल 2024 (Taurus Health Horoscope 2024)
इस वर्ष आपका स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। यूरिन व पथरी की प्राब्लम शुक्र देता है। 15 अप्रैल से 15 जून तक का समय थोड़ा खराब है। श्वांस, बीपी तथा शुगर से प्रभावित लोग इस वर्ष अत्यंत सावधानी बरतेंगे। 15 जनवरी से फरवरी तक कफ जनित रोग आपको परेशान कर सकते हैं।
वृषभ राशि करियर राशिफल 2024 (Taurus Career Horoscope 2024)
इस वर्ष आपका करियर बहुत शानदार रहेगा। कुम्भ संक्रांति यानी 15 फरवरी के बाद करियर में सफलता मिलेगी। आईटी व मैनेजमेंट से जुड़े लोगों को सितम्बर से नवम्बर और मई से जुलाई के मध्य विदेश जाने की प्रबल संभावना है। मार्च से 15 सितम्बर के मध्य पदोन्नती या जॉब चेंज के अवसर प्राप्त होंगे। बिजनेस में सफलता मिलेगी। अगस्त व नवम्बर का माह व्यवसाय में विशेष सफलता का है। (Read Here- Career Horoscope 2024)
वृषभ राशि लव और मैरिज राशिफल 2024 (Taurus Love And Marriage Horoscope 2024)
इस वर्ष आपकी लव लाइफ बहुत अच्छी नहीं रहेगी। इस वर्ष विवाह के मार्ग में आने वाली बाधाएं थोड़ा परेशान कर सकती हैं। प्रेम विवाह के संयोग बनेंगे। 15 मार्च तक लव लाइफ को बचाकर रखना होगा। इस वर्ष आपका वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। 15 फरवरी से 15 मार्च और फिर दिसम्बर माह में थोड़ा तनाव का माहौल बन सकता है। लव लाइफ में मई, जून फिर दिसम्बर माह में कई खूबसूरत यात्रायें होंगी। (Read Here- Love Horoscope 2024)
वृषभ राशि आर्थिक राशिफल 2024 (Taurus Finance Horoscope 2024)
इस वर्ष के प्रारंभिक दो माह संघर्ष के रहेंगे। 15 अप्रैल के बाद स्थिति अच्छी रहेगी। इस वर्ष धन का निवेश जमीन या मकान में करेंगे। जून के बाद धन का आगमन बहुत अच्छा होगा। महंगे वाहन खरीदने के संयोग बनेंगे। स्वर्ण व हीरे के आभूषण भी खरीदने का सुखद संयोग बन सकता है।
वृषभ राशि शुभ समय 2024 (Taurus Zodiac Shubh Time 2024)
15 मार्च से 15 जून फिर सितम्बर नवम्बर तथा दिसम्बर माह शुभ है। यह समय आपके लिए शुभ है। जॉब व व्यवसाय के लिए सितंबर के बाद का समय बहुत श्रेयस्कर है।
वृषभ राशि उपाय 2024 (Taurus Upay 2024)
श्री विष्णुसहस्रनाम व श्री सूक्त का नियमित पाठ करें। जीवनसाथी से असत्य मत बोलें। सुगंधित धूप का प्रयोग करें। माता लक्ष्मी की उपासना श्री विष्णु के संग करें। भगवान शिव का शुभ मुहूर्त में रूद्राभिषेक कराएं। अंधे गरीब व्यक्ति को शुक्रवार को अन्न तथा वस्त्र का दान करें। शुक्र, शनि तथा बुध के बीज मंत्र का जप करें। छात्रों को सफलता के लिए माता सरस्वती की उपासना करनी चाहिए। व्यवसाय में उन्नति हेतु गाय को शुक्रवार को भोजन कराते रहें। पत्नी का दिल तोड़ने से शुक्र खराब होता है। जीवन साथी से प्यार से बोलें। अस्पताल जाकर गरीब मरीजों में फल व भोजन दान करें।
चुनें अपनी राशि, पढ़ें वार्षिक राशिफल 2024 (Yearly Rashifal 2024 Rashi Wise)
मेष राशिफल 2024 | कर्क राशिफल 2024 | तुला राशिफल 2024 | मकर राशिफल 2024 |
वृषभ राशिफल 2024 | सिंह राशिफल 2024 | वृश्चिक राशिफल 2024 | कुंभ राशिफल 2024 |
मिथुन राशिफल 2024 | कन्या राशिफल 2024 | धनु राशिफल 2024 | मीन राशिफल 2024 |
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | राशिफल (rashifal News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल
सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़...और देखें

Aaj ka Rashifal 27 March 2025: चंद्रमा और शनि के गोचर से प्रभावित रहेंगी ये राशियां, किन्हें मिलेगा गुरुवार के दिन विष्णु जी का आशीर्वाद

Aaj Ka Rashifal 26 March 2025: जानिए मेष से मीन राशि वाले जातकों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, यहां पढ़ें आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal 25 March 2025: चैत्र मास मास की एकादशी पर किसे मिलेगा विष्णु जी का आशीर्वाद, कौन सी राशि को होगा फायदा

Aaj ka Rashifal 24 March 2025: चंद्रमा के गोचर से होंगी ये राशियां प्रभावित, जानिए किसे मिलेगा भाग्य का साथ और किसे रहना होगा सावधान

Aaj ka Rashifal 23 March 2025: राशिफल से जानिए मेष से मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, शुभ रंग, शुभ अंक और उपाय से बनाएं दिन को शुभ
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited