Vrischika Rashifal 2024 (वृश्चिक राशिफल 2024), Scorpio Horoscope 2024: अष्टम राशि वृश्चिक राशि का स्वामी मंगल होता है। मंगल जातक को उत्तम स्वास्थ्य व धन देता है। सूर्य व मंगल पराक्रम तथा आत्मबल प्रदान करता है। मेष का स्वामी भी मंगल ही है। कर्क, सिंह,धनु तथा मीन राशियां इसकी मित्र राशियां हैं। इस राशि के लोग सेना तथा पुलिस की उच्च सेवा में होते हैं। पॉलिटिक्स और प्रशासन की ऊंचाइयों को प्राप्त करते हैं। बहुत अच्छे डाक्टर तथा वकील होते हैं। इस राशि का शुभ रत्न है मूंगा। पुखराज भी धारण कर सकते हैं। मेष राशि के लोग गेम में अच्छा परफार्मेंस करते हैं। ये कुशल खिलाड़ी होते हैं। बहुत कूटनीतिज्ञ राजनैतिक व्यक्तित्व के धनी होते हैं। जानिए वृश्चिक राशि वालों के लिए 2024 कैसा रहेगा।
वृश्चिक राशि स्वास्थ्य राशिफल 2024 (Vrischika Health Rashifal 2024)
इस वर्ष आपकी हेल्थ विगत वर्षों की तुलना में बेहतर रहेगी। प्रतिकूल मंगल उदर तथा रक्त संबंधी रोगों सहित हृदय के रोग देता है। सावधानी बरतें।फरवरी तक का समय बहुत बेहतर नहीं है। मंगल अष्टम उदर विकार देता है। मार्च व जून में लीवर के प्रति बहुत सावधानी बरतें।
वृश्चिक राशि करियर राशिफल 2024 (Vrischika Career Rashifal 2024)
राजनीति और प्रशासन से सम्बद्ध लोगों के लिए यह वर्ष अत्यंत श्रेयष्कर होगा। जॉब में उन्नति होगी। अप्रैल के बाद का समय बहुत बेहतर है। सितम्बर से दिसम्बर तक जॉब चेंज या पदोन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। निष्कर्षतः यह वर्ष आपके करियर के लिए बहुत ही अच्छा रहेगा। आईटी व बैंकिंग जॉब के लिए यह वर्ष बहुत अच्छा है। मीडिया व एडमिनिस्ट्रेशन से जुड़े लोग यश व प्रतिष्ठा की प्राप्ति करेंगे।
वृश्चिक राशि लव और मैरिज राशिफल 2024 (Vrischika Love And Marriage Rashifal 2024)लव लाइफ में थोड़ी दिक्कत रहेगी। कुम्भ संक्रांति यानी 15 फरवरी के बाद यही प्रेम प्रसंग विवाह में बदल सकता है। दाम्पत्य जीवन में 15 मार्च तक थोड़ा तनाव रहेगा फिर सब ठीक हो जाएगा। लव लाइफ में खूब देशाटन हो सकता है। मई से जून के मध्य विदेश यात्रा होगी। पढ़ें पूरा राशिफल
वृश्चिक राशि आर्थिक राशिफल 2024 (Vrischika Finance Rashifal 2024)
यह वर्ष बहुत समृद्धि देगा। पूरे वर्ष आपकी आर्थिक स्थिति बहुत ही शानदार रहेगी। आभूषण, जमीन, मकान या वाहन खरीदने के संयोग बनेंगे। 15 फरवरी तक धन का व्यय मेडिकल कार्य में हो सकता है। आर्थिक तौर पर इस वर्ष आपकी उन्नति मील का पत्थर साबित होगी। पढ़ें पूरा राशिफल
वृश्चिक राशि शुभ समय 2024 (Vrischika Zodiac Shubh Time 2024)
आर्थिक दृष्टि से पूरा वर्ष अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य के लिए भी यह साल बेहतर रहेगा। 15 मार्च से मई व जुलाई तथा फिर सितंबर, नवम्बर और दिसम्बर का समय अच्छा रहेगा।
वृश्चिक राशि उपाय 2024 (Vrischika Upay 2024)
श्री विष्णु जी की उपासना करें। प्रत्येक मंगलवार को हनुमान बाहुक का पाठ करें। हनुमान जी को लाल सिंदूर अर्पित करें। मसूर की दाल का दान करें।गेहूं का दान करें। प्रत्येक मंगलवार को गो शाला जाएं व वहां गो माता को रोटी व गुड़ खिलाये। हनुमान जी को प्रसन्न करें। हर मंगलवार व शनिवार को सुन्दरकाण्ड का पाठ कीजिये। किसी शिव मंदिर परिसर में बेल का पेड़ लगाएं। बड़े भाई का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।
चुनें अपनी राशि, पढ़ें वार्षिक राशिफल 2024 (Yearly Rashifal 2024 Rashi Wise)
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
