Tula Rashifal 2024 (तुला राशिफल 2024), Libra Horoscope 2024: सप्तम राशि तुला राशि का स्वामी शुक्र होता है। शुक्र वित्त, बैंकिंग, फ़िल्म तथा मीडिया का कारक ग्रह है। बुध और शनि इसके मित्र ग्रह हैं। कन्या, वृष, मकर तथा कुम्भ इसकी मित्र राशियां हैं। बुध तथा शनि इसके मित्र ग्रह हैं। ओपल तथा हीरा शुक्र के रत्न हैं। इस राशि के जातक फ़िल्म, मीडिया, प्रबंधन, विधि तथा प्रशासन के फील्ड में बहुत सफल होते हैं। तुला राशि के जातक बहुत ही उच्च कोटि के साहित्यकार व अच्छे मोटिवेशनल गुरु भी होते हैं। शुक्र व बुध का प्रभाव इनको ग्लैमरस लाइफ देता है। यह वाहन तथा अच्छे कपड़े व मकान के शौकीन होते हैं। 2024 का तुला राशि का वार्षिक राशिफल देखें।
तुला राशि स्वास्थ्य राशिफल 2024 (Tula Health Rashifal 2024)
इस वर्ष आपका स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा। यूरिन व पथरी की प्राब्लम शुक्र देता है। फरवरी व सितंबर का समय थोड़ा खराब है। बीपी तथा शुगर से प्रभावित लोग सितम्बर के बाद अत्यंत सावधानी बरतेंगे। स्वास्थ्य के दृष्टिकोंण से लीवर व श्वांस के रोगियों के लिए मार्च, अगस्त व 15 सितंबर से 15 अक्टूबर तक का समय बहुत बेहतर नहीं है।
तुला राशि करियर राशिफल 2024 (Tula Career Rashifal 2024)
इस वर्ष आपका करियर बहुत शानदार रहेगा। जॉब में प्रमोशन होगा। विदेश यात्रा के अवसर मिलेंगे। सितम्बर से नवम्बर और मार्च से जुलाई के मध्य विदेश जाने की प्रबल संभावना है। जून से सितम्बर के मध्य पदोन्नती या जॉब चेंज के अवसर प्राप्त होंगे। बिजनेस ग्रोथ शानदार रहेगा। धन का आगमन होता रहेगा।
तुला राशि लव और मैरिज राशिफल 2024 (Tula Love And Marriage Rashifal 2024)
इस वर्ष आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। 15अप्रैल के बाद विवाह के संयोग बनेंगे। फरवरी तक लव लाइफ को बचाकर रखना होगा। इस वर्ष आपका वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। 15 जनवरी से 15 मार्च और फिर सितंबर माह में लव लाइफ में थोड़ा तनाव का माहौल बन सकता है। प्रेम में खूबसूरत यात्राएं, यहां तक कि विदेश यात्रा भी हो सकती है। लव लाइफ को लेकर यह वर्ष बहुत ही आनन्द दायक व सुखमय रहेगा। पढ़ें पूरा राशिफल
तुला राशि आर्थिक राशिफल 2024 (Tula Finance Rashifal 2024)
15 जनवरी के बाद आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। इस वर्ष धन का निवेश शेयर, मकान तथा रियल स्टेट में करेंगे। मई के बाद धन का आगमन बहुत अच्छा होगा। जमीन या मकान खरीदने के संयोग बनेंगे। वाहन भी खरीदने का सुखद संयोग बन सकता है। इस वर्ष म्यूच्यूअल फंड व शेयर में निवेश से लाभ होगा। पढ़ें पूरा राशिफल
तुला राशि शुभ समय 2024 (Tula Zodiac Shubh Time 2024)
15 जनवरी से 15 अप्रैल फिर अगस्त तथा दिसम्बर का माह परिवार के लिए बहुत ही शुभ रहेगा। यह समय आपके लिए बेहतर है। इस वर्ष घर में मांगलिक कार्य होगा। संतान के करियर के लिए यह वर्ष का मई से अगस्त तक का समय बहुत ही श्रेयस्कर होगा।
तुला राशि उपाय 2024 (Tula Upay 2024)
प्रतिदिन श्री गणेश उपासना करें। शुक्रवार को श्री सूक्त का पाठ करें। सुगंधित इत्र का प्रयोग करें। माता लक्ष्मी की उपासना श्री विष्णु के संग करें।भगवान शिव का शुभ मुहूर्त में रूद्राभिषेक कराएं। अंधे गरीब व्यक्ति को शुक्रवार को अन्न तथा वस्त्र का दान करें। शुक्र, शनि तथा बुध के बीज मंत्र का जप करें। पत्नी का सम्मान करें। जीवन साथी से बहस करने के बजाय उससे प्यार से बोलें। प्रतिदिन श्री रामचरितमानस का पाठ करें। समय समय पर पत्नी को स्वर्ण व हीरे के आभूषण गिफ्ट करें।
चुनें अपनी राशि, पढ़ें वार्षिक राशिफल 2024 (Yearly Rashifal 2024 Rashi Wise)
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
