राशिफल

मिथुन राशिफल, 17 नवंबर 2022: लोगों को नाराज करते चले जाना ठीक नहीं

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Nov 17, 2022, 09:50 AM IST

Mithun Rashifal Today (Gemini Horoscope Today), आज का मिथुन राशिफल 17 नवबंर 2022: क्या करें –अपने क्षमताओं पे भरोसा करना होगा तभी जाके आपकी अच्छाई उभरकर आएगी, पर ऐसा करते हुए आपको इस बात पे भी नजर रखनी होगी कि लोग पीठ पीछे क्या कह रहे हैं या क्या कर रहे हैं. क्योंकि हो सकता है वो ही लोग आपके खिलाफ होते चले जा रहे हों जिनसे आपको मदद की उम्मीद है.

Image

आज का मिथुन राशिफल 17 नवंबर 2022

Mithun Rashifal Today (Gemini Horoscope Today), आज का मिथुन राशिफल 17 नवंबर 2022: मिथुन (Gemini) –आपके मन में इच्छा है कि आप अपनी मेहनत को बनाए रखें ताकि आपकी सफलता का दौर इसी रूप से चलता चला जाए पर इच्छाओं के बावजूद यह समय बिखराव दिखा रहा है क्योंकि ना तो आप उस रूप से मेहनत कर पा रहे हैं और ना ही आप लोगों को खुश कर पा रहे हैं. इसी वजह से आपके प्रदर्शन में भी कमी ही नजर आ रही है.

क्या करें –अपने क्षमताओं पे भरोसा करना होगा तभी जा के आपकी अच्छाई उभरकर आएगी, पर ऐसा करते हुए आपको इस बात पे भी नजर रखनी होगी कि लोग पीठ पीछे क्या कह रहे हैं या क्या कर रहे हैं. क्योंकि हो सकता है वो ही लोग आपके खिलाफ होते चले जा रहे हों जिनसे आपको मदद की उम्मीद है.

क्या न करें –लोगों को नाराज करते चले जाना ठीक नहीं. आपके साथी-सहयोगी पहले से ही आपसे खफा हैं और अब वो लोग भी अपनी नाराजगियां दिखा रहे हैं जो आपके senior हों या आपसे वरिष्ठ हों. जब भी ऐसी स्थिति बन रही हो तो किसी भी बात को बिगाड़ते चले जाना ठीक नहीं होता.

धन-दौलत - पैसे की स्थिति बहुत सारी कमियां दिखा रही है, उसका एक बड़ा कारण यह है कि खर्चे बे काबू होते चले जा रहे हैं और आप आमदनी से भी बहुत ज्यादा खुश नहीं हैं पर सबसे बड़ा कारण यह है कि आपकी बचत कुछ इस रूप से आगे बढ़ रही है जिसमें आपके बहुत सारे बनते-बिगड़ते विचार हों, जिन्हें थाम लेने की भी जरूरत है.

तकरार और झगड़े - घर-परिवार में आपको आपसी तालमेल बनाए रखना होगा ताकि किसी भी तरह का तकरार ना बढ़े.यह समय कुछ आपकी ओर से भी कमियां दिखा रहा है क्योंकि आप लोगों की गलती निकालते जा रहे हैं, जबकि गलतियां या कमियां हम सब में हैं और यह इंसानी फितरत है कि हम अपनी गलतियों को देख नहीं पातें और दूसरे की गलतियां हमें ज्यादा ही नजर आती हैं, इसी चीज से बचने की जरूरत है.

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

End of Article