Makar Rashifal Today (Capricorn Horoscope Today), आज का मकर राशिफल 14 नवंबर 2022: लोगों के प्रति आपने अच्छे विचार रखे हैं जिसका असर यह हुआ है की लोग आपको समझ पा रहे हैं, फिर भी लोगों से जुडने के लिए आपको अपने व्यवहार में बहुत सारा परिवर्तन लाना होगा तभी जाकर हालात पूरी तरह से आपकी पकड़ में आएंगे। इसमें एक इशारा आपके कारोबारी रिश्तों की ओर भी पड़ रहा है जिसमें कमियाँ नजर आ सकती हैं और लोगों की नाराजगियाँ भी बन सकती हैं और इसी चीज को समय रहते संभाल लेने की भी जरूरत पड़ेगी।
क्या करें – अपनी कोशिशों को बनाए रखें और आपको सफलता जरूर मिलेगी। इसका एक बड़ा कारण यह है की काम और कारोबार में कई तरह के दबाव होने के बावजूद आपके लाभ की स्तिथि बनी हुई है और लोगों का सहयोग भी मिला हुआ है।
क्या न करें – इस बात से अनभिज्ञ न हो जाएँ की लोग पीठ पीछे आपके खिलाफ क्या खिचड़ी पका रहे हैं और उसमें कोई न कोई ऐसा अहम व्यक्ति भी हो सकता है जो आपके काम और कारोबार में बहुत अहम भूमिका अदा कर सकता है, इसलिए आपको ऐसे किसी भी व्यक्ति से सतर्क रहना होगा।
धन दौलत – आर्थिक स्तिथि ठीक भी है और फिर भी संभाले रखने की जरूरत है। पर पैसे से जुड़े कोई ऐसे फैसले न करें जिसमें आपकी जिद्द नजर आ रही हो क्योंकि ऐसा करने से आप सीधे तौर पर अपना नुकसान करते चले जाएंगे जो ठीक नहीं है।
काम और कारोबार – कामकाज की स्तिथि लाभ दिखा रही है पर कामकाज की स्तिथि बहुत सारी चुनौतियाँ भी दिखा रही है क्योंकि आपकी पीठ पीछे कुछ ऐसा भी हो रहा है जो षड्यन्त्र के रूप में आपके खिलाफ काम कर सकता है।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
