Makar Rashifal 2024 (मकर राशिफल 2024), Capricorn Horoscope 2024: दशम राशि मकर राशि का स्वामी शनि होता है। कुम्भ का भी स्वामी शनि होता है। शनि ज्ञान व न्याय का कारक ग्रह है। शनि विधि में निपुणता व विशेषज्ञता प्रदान करता है। इस राशि के जातक अत्यंत विद्वान होते हैं।शनि विद्या तथा आत्मबल भी देता है। वृष, तुला तथा मिथुन राशियां इसकी मित्र राशियां हैं। इस राशि के लोग प्रशासन की उच्च सेवा में होते हैं। इस राशि के लोग शिक्षा में बहुत बड़े पदों को सुशोभित करते हैं। पॉलिटिक्स, लॉ और टीचिंग की ऊंचाइयों को प्राप्त करते हैं। बहुत अच्छे डाक्टर तथा वकील होते हैं। इस राशि का शुभ रत्न है नीलम। मकर के जातक बहुत अच्छे वक्ता होते हैं। इनकी न्यायिक योग्यता विश्व लेवल की होती है।यह बहुत सुंदर व आकर्षक व्यक्तित्व के धनी होते हैं। इस राशि का वार्षिक राशिफल2024 निम्नवत है।
मकर राशि स्वास्थ्य राशिफल 2024 (Makar Health Rashifal 2024)
स्वास्थ्य की दृष्टि से 2024 बहुत ही अच्छा वर्ष रहेगा। 15 मार्च के बाद यह वर्ष आपको स्वास्थ्य सुख प्रदान करेगा। आपकी हेल्थ विगत वर्षों की तुलना में बेहतर रहेगी। लीवर, बीपी तथा श्वांस संबंधी रोगों सहित हृदय के रोगी सावधानी बरतें। 15 फरवरी तक का समय बहुत बेहतर नहीं है। इस वर्ष कुछ ऐसे मोड़ आएंगे जब आप किसी विशेष कार्य करने की स्थिति में किंकर्तव्यविमूढ़ रहेंगे।
मकर राशि करियर राशिफल 2024 (Makar Career Rashifal 2024)
राजनीति, न्याय, बैंकिंग तथा प्रशासन से सम्बद्ध लोगों के लिए यह वर्ष 2024 अत्यंत श्रेयष्कर होगा। आईटी व फाइनेंसियल जॉब में उन्नति होगी। अप्रैल के बाद का समय बहुत बेहतर है। जून से दिसम्बर तक जॉब चेंज या प्रोन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। निष्कर्षतः यह वर्ष आपके करियर के लिए बहुत ही अच्छा रहेगा। विदेश जाने का संयोग बनेगा। बिजनेस में कुछ बेहतर अवसर आपको सफल करेगा। रियल स्टेट, बैंकिंग,आईटी व फ़िल्म व्यवसाय से जुड़े लोग बहुत ही सफल रहेंगे।
मकर राशि लव और मैरिज राशिफल 2024 (Makar Love And Marriage Rashifal 2024)
15 मार्च तक लव लाइफ में थोड़ी दिक्कत रहेगी। 15 फरवरी के बाद यही प्रेम प्रसंग विवाह में बदल सकता है। दाम्पत्य जीवन में मार्च फिर मई में थोड़ा तनाव रहेगा फिर सब ठीक हो जाएगा। लव लाइफ अपनी सफलता तक इस वर्ष 2024 में पहुंचेगी। प्रेम में सुखद यात्राएं आपको आनन्दित करेंगी। पढ़ें पूरा राशिफल
मकर राशि आर्थिक राशिफल 2024 (Makar Finance Rashifal 2024)
इस वर्ष आप स्वर्ण व हीरे के आभूषण सहित कई चल तथा अचल संपत्ति खरीदेंगे।आर्थिक दृष्टि से यह वर्ष अप्रैल के बाद बहुत बेहतर रहेगा। यह वर्ष गृह निर्माण देगा। पूरे वर्ष आपकी आर्थिक स्थिति बहुत ही शानदार रहेगी। महंगे वाहन खरीदने के संयोग बनेंगे। मार्च फिर जून में धन का व्यय मेडिकल में होगा। अपने पैतृक गंब जमीन तथा वाहन क्रय करने का संयोग बनेगा। पढ़ें पूरा राशिफल
मकर राशि शुभ समय 2024 (Makar Zodiac Shubh Time 2024)
15 फरवरी से मई फिर 17 अक्टूबर 2023 के बाद का समय शानदार है। मई से जून तथा फिर नवम्बर और दिसम्बर का समय आर्थिक दृष्टिकोंण से अच्छा रहेगा।
मकर राशि उपाय 2024 (Makar Upay 2024)
हनुमान जी की उपासना करें। भगवान विष्णु जी को प्रसन्न करें। माता- पिता की कृपा प्राप्त करें। एक बात स्मरण रहे कि बिना माता पिता के आशीर्वाद से कोई कार्य पूर्ण नहीं होता। गुरुवार व शनिवार को विष्णुसहस्त्रनाम व सुुंदरकाड का पाठ करें। प्रतिदिन श्री रामचरितमानस का पाठ करें। प्रत्येक शनिवार को तिल का दान करें तथा गाय को केला खिलाएं। शनि व शुक्र के बीज मंत्र का जप करें। नीले वस्त्र, अन्न कम्बल इत्यादि का दान करें। नीलम धारण करें। ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का प्रतिदिन जप करें। शनिवार का व्रत रखें तथा दान पुण्य करें। प्रति शनिवार को हनुमानबाहुक का पाठ करें। शनिवार को पीपल को जल दें व उनकी 07 परिक्रमा करें।
चुनें अपनी राशि, पढ़ें वार्षिक राशिफल 2024 (Yearly Rashifal 2024 Rashi Wise)
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
