राशिफल

कन्या, 17 नवंबर 2022: किसी के बहकावे में आकर ना लें कोई फैसला, भूलकर ना करें आज ये गलती

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Nov 17, 2022, 09:55 AM IST

Kanya Rashifal Today (Virgo Horoscope Today), आज का कन्या राशिफल 17 नवंबर 2022: कन्या राशि वाले जातक आज थोड़ी सावधानी बरतें। इस राशि वाले जातकों को स्वास्थ्य को लेकर अधिक सजग रहने की आवश्यकता है। कन्या राशि के जातक यहां देखें आज यानी 17 नवंबर 2022 का पूरा राशिफल।

Image

17 नवंबर 2022 का कन्या राशिफल

Kanya Rashifal Today (Virgo Horoscope Today), आज का कन्या राशिफल 17 नवंबर 2022: मन भटकता रहेगा तो आप दिशाहीन होते चले जाएंगे और अनजाने में भी कोई न कोई आपका नुकसान होता चला जाएगा, वैसे भी रूकावटों भरा दौर है जिसके चलते आपको किसी भी तरह की जल्दबाजी बिल्कुल नहीं दिखानी।

क्या करें

अपने पैसे को संभाले रखना बहुत जरूरी है और अपनी बचत पे एक कड़ी नजर रखनी होगी ताकि कोई आपका गलत फायदा ना उठाता चला जाए. आपको अपने हालात को बचाए रखने की कोशिश करनी होगी और इसी सूझबूझ से आप अपने लिए बचाव का माहौल बना पाएंगे।

क्या न करें

किसी यात्रा या बदलाव के विचार को बहुत ज्यादा हवा ना देते चले जाएं इसलिए थोड़ा सा रूक जाएं। अपनी कोशिशों को भी इस रूप से बनाए रखें जिसमें अनावश्यक उतार-चढ़ाव ना हो ताकि कोई भी चुनैतियां आपके ऊपर व्यर्थ में हावी ना होती चली जाए।

तकदीर और भाग्य

किस्से कहानियों में सुना जाता है कि किसी की तकदीर अचानक जाग जाती है पर वो किस्से कहानियों की बात है। आपको तो अपनी तकदीर को अपनी मेहनत से ही जगाना होगा और उसके लिए आपका रास्ता सही है, बस थोड़ा सी नियमित हो जाने की जरूरत है।

पढ़ाई-लिखाई

पढ़ाई की दिशा में आप मेहनत कर सकते हैं क्योंकि हालात हर तरह से आपके अनुकूल बने हुए हैं, आपके अंदर काबिलीयत भी है और आपको लोगों का सहयोग भी मिला हुआ है। जब इतनी सारी परिस्थितियां आपके अनुकूल बनी हुई हों तो किसी भी तरह की सफलता को पाना आसान हो जाता है।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूरauthor

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 वर्षों से ज्योतिष की शिक्षा दे रहे हैं। ज्योतिष पर लिखीं गईं इनकी चार किताबें बेस्ट सेलर बनी हैं। फिलहाल वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े हैं और राशिफल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न राशिफल पर प्रकाश डालते हैं और कॉलर्स को ज्योतिषीय समाधान बताते हैं ।

और पढ़ें
End of Article