राशिफल

28 April 2024, Aaj Ka Rashifal: कन्या, सिंह और मिथुन राशि वालों पर बरसेगी सूर्यदेव की कृपा, इन 2 राशियों को मिलेगी आर्थिक उन्नति, जानें कैसा रहेगा अन्य राशियों का हाल

28 April 2024, Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल): रविवार, 28 अप्रैल को कन्या और मिथुन राशि वालों आकस्मिक धन मिल सकता है। वहीं, मिथुन राशि वालों का रुका हुआ सरकारी काम पूरा होगा तो वृष राशि वालो को यात्रा करने से बचना है। आइए जानते हैं कि 28 अप्रैल को कैसा होगा सभी 12 राशियों का हाल।

Image

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 28 april 2024 Sunday

28 April 2024, Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल): रविवार, 28 अप्रैल का दिन कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। इस दिन कन्या और मिथुन राशि के जातकों पर सूर्यदेव की विशेष कृपा रहेगी। इन दोनों ही राशियों को आकस्मिक धन लाभ होगा तो वहीं मकर राशि वालों के रुके हुए सरकारी काम के बनने का संयोग बन रहा है। वृष राशि वालों को तो जरा संभल कर रहने की जरूरत है, वो यात्रा न ही करें तो बेहतर होगा। आइए जानते हैं 28 अप्रैल को कैसा रहने वाला है सभी राशियों का हाल। यहं पढ़ें दैनिक राशिफल -

1) मेष राशि

आज जॉब और व्यवसाय में सफलता का दिवस है। यात्रा से बचें। आपको ऑफिस में ज्यादा समय देना होगा। आपका करियर महत्वपूर्ण है। जॉब में किसी कार्य को टालें मत वर्ना वह प्रॉब्लम दे सकता है। समय पर वर्क इम्पार्टेंट है। हेल्थ बेहतर रहेगा।

आज का उपाय - जीवन में शुभता व सफलता के लिए श्री हनुमान जी की उपासना करें। ऑफिस में क्रोध पर संयम रखना आपके लिए हितकर रहेगा।

शुभ अंक - 01 व 03

शुभ रंग - पीला और नारंगी

2) वृष राशि

आज का दिन बैंकिंग और आईटी जॉब में नव सफलताओं से भरे रहने का है। मानसिक चिंता से बचें। ध्यान व योग करें। आपके किसी नजदीकी रिश्तेदार से ही आपका विवाद हो सकता है। क्रोध मत करें व वाणी पर संयम रखें। शुक्र प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।

आज का उपाय - भगवान विष्णु जी की पूजा करते रहें। तिल और चावल का दान करें।

शुभ रंग - हरा व नीला।

शुभ अंक - 05 व 09

3) मिथुन राशि

बुध वाणी से लाभ देंगे। घर में किसी प्रिय रिश्तेदार का आगमन होने वाला है। यदि आप मित्र संग किसी धार्मिक यात्रा पर जाना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में लकी रहेंगे। भावुकता पर नियंत्रण रखें।

आज का उपाय - श्री सूक्त का पाठ व अन्न तथा गुड़ का दान करें।

शुभ रंग - आसमानी व नीला।

शुभ अंक - 02 व 03

4) कर्क राशि

जॉब में पद परिवर्तन आपको परेशान कर सकता है। व्यवसाय में परिश्रम के बावजूद भी आपको सफलता नहीं मिल पा रही है लेकिन आज के मेहनत का भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। हेल्थ को लेकर खुश रहेंगे।

आज का उपाय - हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी 03 परिक्रमा करें। तिल व गुड़ का दान करें।

शुभ रंग - पीला व नारंगी।

शुभ अंक - 01 व 03

5) सिंह राशि

घर में किसी कार्य के पूर्ण होने से प्रसन्न रहेंगे। जॉब में उच्चाधिकारियों की सहायता मिलेगी, पोजीशन को और बेहतर करने के लिए अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें।

आज का उपाय - ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का मन ही मन जप करते रहें।

शुभ रंग - लाल व नारंगी।

शुभ अंक - 02 व 03

6) कन्या राशि

बिजनेस में संघर्ष होगा। बिजनेस में नवीन अवसरों की प्राप्ति का समय है। आप बहुमुखी प्रतिभा के धनी व्यक्ति हैं। यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। आर्थिक उन्नति से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। बड़े भाई का सहयोग अति उत्तम रहेगा। बिजनेस में कोई नवीन प्रोजेक्ट मिलेगा।

आज का उपाय - मङ्गल व सूर्य से सम्बंधित द्रव्यों मसूर व लाल वस्त्र इत्यादि का दान करें। कनकधारा स्तोत्र का पाठ पुण्यदायी है।

शुभ रंग - बैगनी व आसमानी।

शुभ अंक - 04 व 06

7) तुला राशि

जॉब वर्क से खुश रहेंगे। व्यस्तता थोड़ी डिस्टर्ब करेगी। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे।लव लाइफ को ठीक करें। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। क्रोध को नियंत्रित करना होगा। लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है।

आज का उपाय - भगवान कृष्ण जी की उपासना करें तथा कम्बल का दान करें।

शुभ रंग - लाल व सफेद।

शुभ अंक - 04 व 08

8) वृश्चिक राशि

बिजनेस में सफलता रहेगा। जॉब परिवर्तन का प्रयास रहेगा। जॉब को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा।

आज का उपाय - भगवान विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी 04 परिक्रमा करें। अन्नदान करने से कार्य बाधा समाप्त होती है। ऊनी वस्त्रों का दान भी करें।

शुभ रंग - नारंगी व पीला।

शुभ अंक - 04 व 07

9) धनु राशि

व्यवसाय में प्रगति से खुश रहेंगे। जॉब वर्क को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। आर्थिक कष्ट से मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ को लेकर प्रसन्न व आनंदित रहेंगे। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे।

आज का उपाय - श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। पिता का आशीर्वाद लें।तिल का दान करें।

शुभ रंग - पीला व आया।

शुभ अंक - 01 व 09

10) मकर राशि

जॉब वर्क अनुकूल रहेगा। आप एक सफल व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। बिज़नेसमैन सफल रहेंगे।प्रेम में सुखद यात्रा होगी। वाहन क्रय करने का विचार आएगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्रेम में भावुकता पर नियंत्रण रखें।

आज का उपाय - श्री सूक्तम का पाठ करें।फलों का दान करें।

शुभ रंग - नीला व हरा।

शुभ अंक - 05 व 08

11) कुम्भ राशि

जॉब में बड़े परिवर्तन का कोई निर्णय अभी मत लें। किसी गलत निर्णय से परेशान रह सकते हैं। किसी भी बड़े व्यावसायिक कार्य या प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीक़े से हल करें। सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। छात्रों को नवीन अवसर प्राप्त हो सकते हैं।लव लाइफ बेहतर होगी।

आज का उपाय - हनुमान चालीसा का 07 पाठ व अन्न दान करते रहें।

शुभ रंग - नीला व हरा।

शुभ अंक - 04 व 08

12) मीन राशि

व्यवसाय अब सकारात्मक दिशा में पहुँचेगा। जॉब को लेकर खुश रहेंगे। अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके सहयोगियों का बहुत योगदान रहेगा। लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे।

आज का उपाय - सुन्दरकाण्ड का पाठ करें व फलों का दान ऋणमुक्ति प्रदान करेगा।

शुभ रंग - पीला व नारंगी।

शुभ अंक - 03 व 09

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article