Dhanu Rashifal Today (Sagittarius Horoscope Today), आज का धनु राशिफल 14 नवंबर 2022: मन बहुत भटका हुआ है और उसका एक कारण यह भी है की आप बहुत ज्यादा सोच रहे हैं और आपने अपने विचारों को बहुत सख्त बना रखा है। थोड़ा सा लचीलापन लाने से भी जिंदगी के हर पहलु को भली भांति देखा और समझा जा सकता है।
क्या करें – निजी जीवन की खुशियों को हर सूरत में बनाए रखना होगा और किसी भी तरह की छोटी बात को बिगाड़ते चले जाने से बचना होगा। वैसे भी इस बात को समझ लें की यह नुकसान भरा समय है और आपको अपने स्वभाव पर काबू पाने की जरूरत पड़ेगी।
क्या न करें – कोई ऐसा व्यवहार न बनाते चले जाएँ जो बहुत सख्त भी हो और जिसमें आपके उपयोग किए गए शब्दों में किसी भी तरह का तल्ख व्यवहार झलक रहा हो क्योंकि ऐसा करने से आप बहुत सारे लोगों को दूर कर लेंगे और इस समय वही ठीक नहीं है।
जमीन ज़्यादाद – अगर किसी जमीन ज़्यादाद में निवेश करने का विचार है तो आपको फिलहाल रुकना होगा। आपकी पैसे की स्तिथि और आपकी समृद्धि आपकी मदद कर सकती है पर अपनी आमदनी की ओर देखें तो आपको फिलहाल थोड़ा सा धैर्य बनाए रखना होगा ताकि अपने बढ़ते हुए खर्चों को आप पहले संभाल पाएं।
धन दौलत – आर्थिक स्तिथि ठीक है पर खर्चे बढ़ते चले जा रहे हैं। उसका एक बड़ा कारण यह भी है की काम और कारोबार में भी अस्थिरता भरा माहोल है जिस ओर आपको ध्यान देना होगा। कोई भी छोटी बात आपकी मानसिक परेशानियों का कारण न बने इस बात को सुनिश्चित कर लेने की जरूरत पड़ेगी।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
