Horoscope Today, 22 April 2022: आज तिल का दान करें मिथुन राशि के जातक, जानें क्या कहता है आपका राशिफल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 21, 2022, 04:08 PM IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 22 April 2022: आज वृष व कर्क राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। मीन व धनु राशि के जातक वाहन चलाने के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। पढ़ें आज का राशिफल।

Horoscope Today, 22 April 2022: आज तिल का दान करें मिथुन राशि के जातक, जानें क्या कहता है आपका राशिफल

Horoscope Today (आज का राशिफल) 22 April 2022: आज पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र है। चन्द्रमा धनु राशि में है। शनि आज कुंभ राशि में है। गुरु मीन में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। सूर्य बुध के साथ मेष में हैं। आज वृष व कर्क राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। कन्या तथा तुला राशि के टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्र जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। मीन व धनु राशि के जातक वाहन चलाने के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

22 अप्रैल 2022 का राशिफल

1. मेष राशिफल- 
चन्द्रमा नवम व एकादश शनि  लाभ देंगे। आज आपका मन आध्यात्मिक रहेगा। जॉब में परफार्मेंस सुखद है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। सफेद व पीला रंग शुभ है। मंगल व सूर्य इस राशि के शुभ हैं।

2. वृष राशिफल-
आज का दिन  चन्द्रमा इसी राशि से दशम में दिवस को शुभ बनाएंगे। धन का आगमन व व्यय धार्मिक कार्यों में हो सकता है। सूर्य नवम शुभ है लेकिन द्वादश मंगल गोचर के कारण स्वास्थ्य खराब रह सकता है। आज आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी। नीला व सफेद रंग शुभ है।

3. मिथुन राशिफल- 
एकादश मंगल व धनु का चन्द्रमा आर्थिक प्रगति देंगे। चन्द्रमा व बुध गोचर के कारण व्यवसाय सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। हरा व लाल रंग शुभ है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। तिल का दान करें।

4. कर्क राशिफल-
आज का दिन छात्रों के लिए थोड़े संघर्ष का है। व्यवसाय को लेकर  उत्साहित व प्रसन्न होंगे। पीला व सफेद रंग शुभ है। विष्णु उपासना करें। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। मसूर का दान करें।

5. सिंह राशिफल-
सूर्य  का नवम गोचर आज आपको प्रत्येक कार्यों में सफलता देगा। आर्थिक सुख में वृद्धि होगी। बैंकिंग व मैनेजमेंट फील्ड के छात्रों को जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। पीला व लाल रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें व तिल का दान करें।

6. कन्या राशिफल- 
चतुर्थ चन्द्रमा शुभ हैं।व्यवसाय व जॉब में उन्नति से प्रसन्नता होगी। केतु तनाव ला सकता है। पिता का आशीर्वाद लें। आर्थिक लाभ सम्भव है। माता दुर्गा जी की पूजा करते रहें। नारंगी व हरा रंग शुभ है। गुड़ का दान करें।

7. तुला राशिफल- 
संतान के जांब में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। छात्र शिक्षा में अपने परफार्मेंस से संतुष्ट रहेंगे। स्वास्थ्य सुख के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें।आज मेष व कर्क राशि के मित्रों का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। लाल व पीला रंग शुभ है। सुंदरकांड का पाठ लाभदायी रहेगा।

8. वृश्चिक राशिफल- 
आज जॉब में नवीन प्रोजेक्ट से सफलता की प्राप्ति होगी। बैंगनी व आसमानी रंग शुभ है। तिल व काले वस्त्र का दान करें। दाम्पत्य जीवन में विश्वास को कायम रखें। जमीन क्रय करने के संकेत हैं। हनुमान जी की पूजा करें।

9. धनु राशिफल- 
आज चन्द्रमा इसी राशि में व सूर्य पंचम में हैं। व्यवसाय में किसी परिवर्तन को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। शिक्षा में संघर्ष के संकेत हैं। लाल व नीला रंग शुभ है। हेल्थ को लेकर प्रसन्न रहेंगे। तिल का दान करें।

10. मकर राशिफल-
चन्द्रमा द्वादश व  सूर्य इस राशि से चतुर्थ हैं। आर्थिक लाभ हो सकता है। पिता के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा। हरा व बैगनी रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। श्री सूक्त का पाठ करें व अन्न का दान करें।

11. कुंभ राशिफल-
छात्र सफल रहेंगे। जॉब में सफलता के लिए सप्तश्लोकी दुर्गा का पाठ करें। बैंगनी व नीला रंग शुभ है। गाय को केला व गुड़ खिलाएं। परिवार से सम्बंधित कोई निर्णय लेने में विलंब कर सकते हैं। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। चने की दाल का दान करें। एकादश चतुर्थ शुभ  है।

12. मीन राशिफल- 
आज इस राशि से द्वितीय सूर्य व इस राशि में स्थित  गुरु धन का आगमन करवा सकते हैं। दशम चन्द्रमा पारिवारिक कार्यों में व्यस्त करेगा। राजनीति में सफलता के संकेत हैं। आज अपनी हेल्थ से खुश रहेंगे। लाल व हरा रंग शुभ है। श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का 03 बार पाठ करें 

End of Article