एजुकेशन

IBPS Clerk Admit Card 2026 Released: जारी हुआ आईबीपीएस क्लर्क भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड, ibps.in पर करें डाउनलोड

IBPS Clerk Admit Card 2026 Released: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन (IBPS) ने कस्टमर सर्विस एसोसिएट्स (CSA) XVI क्लर्क की प्रारंभिक परीक्षा के लिए ए़़डमिट कार्ड जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

IBPS Clerk Admit Card 2026 Released: ऐसे डाउनलोड करें आईबीपीएस क्लर्क भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड

IBPS Clerk Admit Card 2026: IBPS Clerk Admit Card 2026 Released: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) ने कस्टमर सर्विस एसोसिएट्स (CSA) 16वीं क्लर्क की प्रारंभिक परीक्षा के लिए ए़़डमिट कार्ड जारी कर (IBPS Clerk Admit Card 2026) दिया है। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 11663 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी।

IBPS Clerk CSA Exam Date 2026: कब होगी आईबीपीएस क्लर्क की परीक्षा

बता दें आईबीपीएस सीएसए 16वीं परीक्षा 10 और 11 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा राज्य के अलग अलग केंद्रों पर निर्धारित है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

IBPS Clerk Admit Card 2026 Download: ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले ibps.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर IBPS CSA Clerk 16th Admit Card 2026 Download लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  • एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

IBPS Clerk Admit Card 2026: एडमिट कार्ड पर होगी ये जानकारी

  1. उम्मीदवार का पूरा नाम
  2. माता-पिता या अभिभावक का नाम
  3. रजिस्ट्रेशन नंबर
  4. रोल नंबर
  5. जन्म तिथि
  6. कैटेगिरी
  7. लिंग
  8. परीक्षा का नाम
  9. परीक्षा की तिथि
  10. एग्जाम की शिफ्ट और टाइमिंग
  11. परीक्षा केंद्र का नाम
  12. परीक्षा केंद्र का पूरा पता
  13. रिपोर्टिंग टाइम
  14. गेट बंद होने का समय
  15. उम्मीदवार की पासपोर्ट साइज फोटो
  16. उम्मीदवार के हस्ताक्षर
  17. परीक्षा से जुड़ी गाइडलाइंस

एडमिट कार्ड में श्रुटि पाए जाने पर क्या करें

यदि आपके एडमिट कार्ड में किसी प्रकार की कोई श्रुटि पाई जाती है, तो तुरंत ऑफिशियल मेल आईडी पर सूचित करें। इसमें करेक्शन करके आपको तुरंत मेल किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें। यहां इससे संबंधित सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article