Shukrawar upay: शुक्रवार के दिन मां लक्ष्‍मी के सामने जलाएं गाय के घी का दीपक, आर्थिक तंगी होगी दूर 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 6, 2019, 07:20 AM IST

यदि आप आर्थिक समस्या से जूझ रहे तो शुक्रवार (Friday) के दिन मां लक्ष्मी (Goddess Lakshmi) की विशेष पूजा (Worship) करने से आपकी ये समस्या खत्म हो सकती है।

Shukrawar upay: शुक्रवार के दिन मां लक्ष्‍मी के सामने जलाएं गाय के घी का दीपक, आर्थिक तंगी होगी दूर 

मां लक्ष्मी का दिन शुक्रवार माना गया है। इसलिए इस दिन मां लक्ष्मी की विशेष पूजा जरूर करनी चाहिए। इस दिन मां लक्ष्मी का विशेष तरीके से विशेष समय पर पूजा करना बहुत ही फलदायी होता है।

धन की देवी मां लक्ष्मी बहुत ही चंचल होती हैं, यही कारण है कि उन्हें रोकने के लिए कुछ विशेष प्रयास भी करने की जरूरत होती है। शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी के लिए व्रत भी किया जाता है। वैभव लक्ष्मी व्रत इसी मनोकामना के साथ किया जाता है, लेकिन यदि आप व्रत न रख सकें तो आपको कुछ उपाय शुक्रवार को मां लक्ष्मी की पूजा के समय जरूर करने चाहिए।

ऐसे करे शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न

  1. शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा संध्या बेला में ही करनी चाहिए। ये समय मां लक्ष्मी की पूजा के लिए विशेष फलदायी होता है।
  2. मां लक्ष्मी की पूजा में हमेशा गाय के घी का दीपक जलाएं और इत्र के साथ सुगंधित धूप जलाएं।
  3. पूजा के समय आपको सफेद वस्त्र पहनना चाहिए और मां के समक्ष सफेद प्रसाद ही चढ़ाना चाहिए। शक्करपारे या खीर मां का विशेष प्रसाद होता है।
  4. सफ़ेद चंदन अथवा कमलगट्टे की माला से उत्तर दिशा की ओर मुख करके 108 बार इस मां लक्ष्मी के इस
  5. मंत्र का जाप करें : - ॐ महालक्ष्म्यै च विद्महे विष्णुपत्न्यै च धीमहि तन्नो लक्ष्मी प्रचोदयात्।।
  6. शुक्रवार के दिन पारद शिवलिंग की पूजा सफेद वस्त्र पहन कर करें। मां पार्वती का रूप मां लक्ष्मी हैं, इसलिए भगवान शिव की पूजा भी विशेष फलदायी होती है।
  7. हर शुक्रवार लाल या सफेद परिधान पहनें। हाथ में चांदी की अंगूठी या छल्ला धारण कर उसी समय चावल और शक्कर का किसी गरीब को दान करें।

तो शुक्रवार के दिन इस विशेष पूजा से मां लक्ष्मी को प्रसन्न कर अपने घर का आर्थिक संकट दूर करें।

End of Article