Horoscope Today, 20 Feb 2022: मेष-कन्या राशि के जातकों को मिलेगा ग्रहों के गोचर का लाभ, जानिए राशिफल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 19, 2022, 04:23 PM IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 20 February 2022: तुला व मकर के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। मिथुन व कर्क राशि के लोग आज राजनीति में सफल रहेंगे। जानते हैं आज का विस्तृत राशिफल।

Horoscope Today, 20 Feb 2022: मेष-कन्या राशि के जातकों को मिलेगा ग्रहों के गोचर का लाभ, जानिए राशिफल

Horoscope Today (आज का राशिफल) 20 February 2022: आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा कन्या राशि में है व चित्रा नक्षत्र है। सूर्य  व गुरु कुम्भ तथा शनि मकर राशि में मार्गी हैं। केतु वृश्चिक में है।आज की सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि सूर्योदय के समय चंद्रमा चित्रा में है।

शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं।ग्रहों के गोचर का लाभ मेष व कन्या राशि के जातकों को बहुत बेहतर मिलेगा। तुला व मकर के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। मिथुन व कर्क राशि के लोग आज राजनीति में सफल रहेंगे।आइए अब जानते हैं आज का विस्तृत राशिफल।

पढ़ें 20 फरवरी 2022 का राशिफल
मेष-
आज व्यवसाय में किसी बात को लेकर नया अनुबंध हो सकता है। चन्द्रमा  का गोचर आपकी व्यावसायिक योजनाएं सफल करेंगे।सफेद व पीला रंग शुभ है।अन्न का दान करें।

वृष- शनि व चन्द्र गोचर के कारण व्यवसाय में आज कोई बड़ा कार्य हो सकता है। स्वास्थ्य में लापरवाही से बचें।नीला व हरा रंग शुभ है। राजनीति में सफलता मिलेगी।गुड़ का दान करें।

मिथुन- आज राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। आईटी व बैंकिंग जॉब के कॅरियर में प्रोमोशन संभावित है।मकर व कन्या राशि के मित्र से लाभ होगा। हरा व बैगनी रंग शुभ है।



कर्क-छात्र शिक्षा में सफलता से प्रसन्न रह सकते हैं। गुरु मित्रों की सहायता से बड़ा कार्य करवाएगा। धार्मिक अनुष्ठान की योजना फलीभूत होगी।पीला व सफेद रंग शुभ है।

सिंह- जॉब में कार्यों की अधिकता को लेकर तनाव रहेगा। आध्यात्म की तरफ प्रेरित होंगे। धार्मिक अनुष्ठान की योजना बनेगी।नारंगी व लाल रंग शुभ है।शिक्षा में सफलता मिलेगी।

कन्या-आज चन्द्रमा इसी राशि में है। जॉब में उन्नति है। कोई रुका सरकारी पूर्ण होगा।गुरु व चन्द्रमा गोचर जॉब में लाभ प्रदान करेंगे। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे।हरा व बैगनी रंग शुभ है।

तुला- आज जॉब में दायित्व परिवर्तन की स्थिति होगी। मेष या कुम्भ राशि के उच्चाधिकारियों से जॉब में लाभ की संभावना रहेगी।नीला व हरा रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

वृश्चिक- गुरु व चन्द्रमा जॉब के लिए अनुकूल हैं। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। सफेद व पीला रंग शुभ है।उड़द का दान करें। बिजनेस में लाभ के लिए श्री सूक्त का पाठ करें।

धनु- पॉलिटिक्स में सफलता की प्राप्ति होगी।जॉब में संघर्ष है । धन आगमन होने के संकेत हैं। नारंगी व पीला रंग शुभ है। श्री अरण्यकांड का पाठ लाभदायक है।

मकर- आज का दिन मंगलमय हैं। व्यवसाय में लाभ संभावित है। कनकधारास्तोत्र का पाठ करें।हरा व बैगनी रंग शुभ है।

कुंभ- शनि व चन्द्रमा आपकी धार्मिक योजना को विस्तार देंगे।राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। स्वास्थ्य से सुख मिल सकता है। सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।पीला व लाल रंग शुभ है।

मीन- जॉब में किसी बात को लेकर थोड़ा विवाद हो सकता है। पॉलिटिशियन सफल रहेंगे। बैंकिंग व आईटी जॉब से सम्बद्ध लोग सफलता की प्राप्ति करेंगे।पीला व हरा रंग शुभ है।श्री सूक्त का पाठ करें।











End of Article