Aaj Ka Rashifal 28 April 2022: आज मकर व मीन राशि के जातक व्यवसाय के प्रति लापरवाही ना करें, पढ़ें राशिफल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 27, 2022, 04:45 PM IST

Aaj Ka Rashifal 28 April 2022: आज चन्द्रमा मीन राशि में है व उत्तराभाद्रपद नक्षत्र है। आज मेष व मिथुन राशि के जातक जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आइए आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

Aaj Ka Rashifal 28 April 2022: आज मकर व मीन राशि के जातक व्यवसाय के प्रति लापरवाही ना करें, पढ़ें राशिफल

Aaj Ka Rashifal 28 April 2022: आज चन्द्रमा मीन राशि में है व उत्तराभाद्रपद नक्षत्र है। आज गुरु व चन्द्रमा एकसाथ मीन में हैं। सूर्य मेष व गुरु मीन में है।शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज मकर व तुला राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। आज मेष व मिथुन राशि के जातक जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आज मकर व मीन राशि के जातक चन्द्र व शनि गोचर के कारण व्यवसाय के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

पढ़ें अपना 28 अप्रैल का राशिफल 

1. मेष राशिफल- 
आज राशि स्वामी मंगल व द्वादश गुरु चंद्र का प्रभाव शुभ है। दशम शनि जॉब में नवीन उत्तरदायित्व दे सकता है। व्यवसाय को लेकर तनाव रहेगा। रिश्तों में विवाद की संभावना है। सुखद यात्रा के संयोग हैं। सफेद व पीला रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल-
आज का दिन व्यवसाय के लिए  थोड़े संघर्ष का है। धन का आगमन हो सकता है।  जॉब में प्रमोशन की तरफ अग्रसर होंगे।नीला व हरा रंग शुभ है।गुरु के बीज मंत्र का जप करें।

3. मिथुन राशिफल- 
आज के दिन संतान के विवाह सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए व्यवसाय की तरफ बढ़ सकते हैं। बैंगनी व आसमानी रंग शुभ है। गुरु के द्रव्यों चने की दाल व पीले वस्त्र का दान करें।

4. कर्क राशिफल-
चन्द्रमा मन का कारक ग्रह है जो कि आज नवम भाव में है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। पीला व लाल रंग शुभ है। जॉब में कोई बकाया धन मिलेगा। विष्णु उपासना करें। तिल का दान करें।

5. सिंह राशिफल-
इस राशि से अष्टम चन्द्रमा व नवम सूर्य व्यवसाय में किसी नवीन अनुबंध से लाभ देगा। आज किसी भी व्यावसायिक योजना को टालना ठीक नहीं है। हरा व नारंगी रंग शुभ है। सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। मसूर का दान करें।

6. कन्या राशिफल- 
चन्द्रमा तथा गुरु सप्तम हैं। जॉब में सफलता से प्रसन्नता होगी। श्री विष्णु उपासना करें। हरा व बैंगनी रंग शुभ है। गाय को केला खिलाएं। मकर व कुम्भ राशि के मित्रों से लाभ हो सकता है। गुड़ का दान करें।

7. तुला राशिफल- 
चन्द्रमा व गुरु एकसाथ खष्ठम व शनि कुम्भ में है। जॉब को लेकर थोड़ा तनाव संभव है। कनकधारास्तोत्र का पाठ करें। आज कर्क व मिथुन  मित्रों का सहयोग मिलेगा। बैंगनी व हरा रंग शुभ है। वाणी पर नियंत्रण रखें।

8. वृश्चिक राशिफल-  
पंचम चन्द्रमा तथा गुरु संतान के लिए मंगलमय है। आज का दिन आईटी व बैंकिंग जांब के लिए सफलता का है। कर्क व मीन राशि के मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। लाल व पीला शुभ है। उड़द का दान करें।

9. धनु राशिफल- 
आज सूर्य पँचम व चन्द्रमा गुरु एक साथ 4th भाव में है।जांब व व्यवसाय को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी । व्यवसाय में नवीन अनुबंध से उन्नति के संकेत हैं। नीला व आसमानी रंग शुभ है। अन्न का दान करें।            

10. मकर राशिफल- 
चन्द्रमा गुरु एकसाथ 3rd भाव में गोचर करेंगे। शनि इसी से 2nd में हैं। हेल्थ के प्रति सावधान रहें। शिक्षा में प्रोग्रेस है। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। किसी निर्णय को लेकर असमंजस में रहेंगे। नीला व बैगनी रंग शुभ है।                      

11. मकर राशिफल- 
गुरु व चन्द्रमा इस राशि से द्वितीय भाव में गजकेसरी योग बना रहे हैं। शुभ लाभ रहेगा। जॉब में नवीन कार्य आरंभ होंगे। कुम्भ का शनि आत्मबल में वृद्धि करेंगे। हरा व लाल रंग शुभ है। भगवान शिव की उपासना करें। तिल दान करना श्रेयष्कर है।

12. मीन राशिफल-  
गुरु व चंद्रमा इसी राशि में है। व्यवसाय में उन्नति होगी। गुरु गोचर से शुभता बढ़ती है। धन आगमन के संकेत हैं। स्वास्थ्य को लेकर प्रसन्न रहेंगे। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। लाल व सफेद रंग शुभ है।

End of Article