एजुकेशन

Malaysia से पढ़ाई का है मन, जानें यहां कितने प्रकार के हैं स्टडी वीजा, कौन सा है आपके लिए बेहतर

Malaysia से हायर एजुकेशन का सपना देखने वाले छात्रों के लिए यहां के वीजा नियमों के बारे में जानने से पहले वीजा के प्रकार के बारे में जानना जरूरी है। ताकि आपको पता लग सके की आपके कोर्स के अनुसार, आपको किस वीजा के लिए अप्लाई करना है। आइए जानते हैं।

Image

Malaysia में पढ़ाई के लिए कितने प्रकार के वीजा होते हैं? (Photo - AI/Newsroom Verified)

साउथ-ईस्ट एशिया में क्वालिटी एडजुकेशन और किफायती बजट के कारण Malaysia भारतीय छात्रों के लिए एक पसंदीदा स्टडी अब्रॉड डेस्टिनेशन बनकर उभर रहा है। हर साल हजारों छात्र मलेशिया में हायर एजुकेशन का सपना देखते हुए वहां की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी और एजुकेशनल संस्थानों में प्रवेश प्राप्त करते हैं। अंतर्राष्ट्रीय मानकों की यूनिवर्सिटीज, अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई और कम रहने का खर्च इसे वैश्विक शिक्षा का प्रमुख केंद्र बनाते हैं।

हालांकि, मलेशिया में पढ़ाई का सपना पूरा करने के लिए सही 'स्टडी वीजा' (Student Pass) की जानकारी होना बेहद हर छात्र और उनके अभिभावकों के लिए आवश्यक है। ऐसा इसलिए है क्योंकि मलेशियाई सरकार विभिन्न कोर्स और छात्रों की श्रेणियों के अनुसार अलग-अलग वीजा विकल्प प्रदान करती है। आइए जानते हैं मलेशिया में स्टडी वीजा के प्रकार और आपके करियर के लिहाज से कौन-सा वीजा आपके लिए सबसे उपयुक्त रहेगा।

मलेशियाई स्टूडेंट वीजा के मुख्य प्रकार

मलेशिया में विदेशी छात्रों के लिए मुख्य रूप से पाठ्यक्रम की अवधि और प्रकार के आधार पर वीजा जारी किए जाते हैं, जिसकी विस्तृत जानकारी इस प्रकार है-

फुल-टाइम डिग्री/डिप्लोमा स्टूडेंट पास

मलेशिया से फुल-टाइम डिग्री/डिप्लोमा स्टूडेंट पास उन छात्रों के लिए है जो यूजी, पीजी, या पीएचडी जैसे पूर्णकालिक डिग्री या डिप्लोमा कोर्स में दाखिला ले रहे हैं। आसान भाषा में समझे तो जिस कोर्स की पूरी अवधि 1 से 4 वर्ष के लिए होती है। बता दें कि इसे प्रतिवर्ष रिन्यू कराना होता है।

शॉर्ट-टर्म / एक्सचेंज स्टूडेंट वीजा

शॉर्ट-टर्म वीजा उन विद्यार्थियों के लिए जो समर स्कूल, 1-2 सेमेस्टर के एक्सचेंज प्रोग्राम, या 3 से 6 महीने के अल्पकालिक कोर्स के लिए मलेशिया जा रहे हैं।

लैंग्वेज एंड प्रिपरेटरी कोर्स वीजा

वे छात्र जो मुख्य डिग्री कोर्स से पहले अंग्रेजी भाषा या फाउंडेशन/प्रिपरेटरी कोर्स की पढ़ाई के लिए जाते हैं। इसकी अवधि 6 महीने से एक साल की होती है।

आपके लिए कौन-सा वीजा बेहतर है?

पहलूफुल-टाइम स्टूडेंट पासएक्सचेंज / शॉर्ट-टर्म वीजा
उपयुक्त कोर्सB.Tech, MBA, BBA, Ph.D. आदि1 सेमेस्टर, समर स्कूल या ट्रेनिंग
वीजा अवधिपूरे कोर्स के दौरान (सालाना रिन्यूअल)3 से 6 महीने
पार्ट-टाइम कामछुट्टियों में 20 घंटे/सप्ताह की अनुमतिकाम करने की अनुमति नहीं
डिपेंडेंट लाने का नियमकेवल पोस्टग्रेजुएट/पीएचडी छात्रों कोअनुमति नहीं

VAL क्या है और यह क्यों जरूरी है?

स्टेप 1 - यूनिवर्सिटी में एडमिशन मिलने के बाद, छात्र या यूनिवर्सिटी सीधे EMGS (Education Malaysia Global Services) पोर्टल के जरिए VAL के लिए अप्लाई करते हैं।

स्टेप 2 - VAL जारी होने के बाद छात्र भारतीय मलेशियाई दूतावास से सिंगल एंट्री वीजा प्राप्त करते हैं और मलेशिया की यात्रा करते हैं।

स्टेप 3 - मलेशिया पहुंचने और मेडिकल फिटनेस पूरा होने के बाद पासपोर्ट पर स्थायी स्टूडेंट पास की स्टैंपिंग होती है।

पार्ट-टाइम जॉब के नियम

मलेशियाई स्टूडेंट पास धारक छात्रों को सेमेस्टर ब्रेक या 7 दिनों से अधिक की छुट्टियों के दौरान प्रति सप्ताह अधिकतम 20 घंटे पार्ट-टाइम काम करने की अनुमति होती है। ध्यान दें कि छात्र केवल रेस्तरां, पेट्रोल पंप, मिनी मार्केट और होटल में ही काम कर सकते हैं।

यदि आपका लक्ष्य मलेशिया की किसी यूनिवर्सिटी से फुल टाइम ग्रेजुएशन और पोस्टग्रेजुएशन की डिग्री हासिल करना है, तो फुल-टाइम स्टूडेंट पास ही आपके लिए एकमात्र और सर्वश्रेष्ठ विकल्प है। मलेशिया में प्रवेश के लिए अपनी कागजी कार्रवाई हमेशा EMGS की आधिकारिक गाइडलाइन्स के अनुसार ही पूरी करें ताकि वीजा रिजेक्शन से बचा जा सके।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article