Aaj ka Rashifal 21 June 2022: वृष राशि वालों के रुके धन का आगमन हो सकता है, गाय को गुड़ खिलाएं कन्या वाले

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 20, 2022, 03:13 PM IST

Aaj ka Rashifal 21 June 2022:आज मेष व मिथुन राशि के जातक जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। हनुमान जी की उपासना करें कर्क राशि के जातक। यहां पढ़ें 21 जून 2022 का राशिफल।

Aaj ka Rashifal 21 June 2022: वृष राशि वालों के रुके धन का आगमन हो सकता है, गाय को गुड़ खिलाएं कन्या वाले

21 जून 2022 का राशिफल: आज चन्द्रमा मीन राशि में है व उत्तराभाद्रपद नक्षत्र है। सूर्य मिथुन व गुरु मीन में है। शनि अब अपनी राशि कुंभ में हैं।शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज कर्क व तुला राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। आज मेष व मिथुन राशि के जातक जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आज वृश्चिक व कुम्भ राशि के जातक चन्द्र व शनि गोचर के कारण व्यवसाय के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

पढ़ें 21 जून 2022 का राशिफल

1. मेष राशिफल- 
आज द्वादश चन्द्रमा व गुरु बिजनेस को उन्नति दे सकता है। व्यवसाय को लेकर लाभ रहेगा। यात्रा की संभावना है।सुखद यात्रा के संयोग हैं। पीला व सफेद रंग शुभ है। सुंदरकांड का पाठ करें।

2. वृष राशिफल-
आज का दिन रियल स्टेट व बैंकिंग व्यवसाय के लिए सफलता का है। रुके धन का आगमन हो सकता है। जॉब में प्रमोशन की तरफ अग्रसर होंगे। सफेद व नीला रंग शुभ है। मूंग का दान करें।

3. मिथुन राशिफल- 
आज दशम गुरु व चन्द्रमा कर्म के लिए अनुकूल है फिर भी यात्रा सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। आध्यात्म तरफ बढ़ सकते हैं। नीला व बैंगनी रंग शुभ है। मूंग का दान करें।

4. कर्क राशिफल-
सूर्य द्वादश में, गुरु नवम तथा चन्द्रमा मन का कारक ग्रह है जो कि आज नवम भाव में शुभ है। घरेलू कार्यों में व्यस्त रहेंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। हनुमान जी की उपासना करें। आज धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

5. सिंह राशिफल-
इस राशि का स्वामी सूर्य एकादश रहकर व गुरु-चन्द्रमा अष्टम रहकर व्यवसाय में लाभ देंगे। आज किसी भी व्यावसायिक योजना को टालना ठीक नहीं है। पीला व हरा रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें व तिल का दान करें।

6. कन्या राशिफल- 
सूर्य दशम शुभ है।चन्द्रमा सप्तम भाव में है। गुरु भी सप्तम है।जॉब में सफलता से प्रसन्नता होगी। हनुमान जी को लाल पुष्प अर्पित करें। आसमानी व बैगनी रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं। कन्या व मकर राशि के मित्रों से लाभ हो सकता है।

7. तुला राशिफल- 
भाग्य भाव में सूर्य ,गुरु व चन्द्रमा खष्ठम  होकर मिश्रित फलदायक हैं। जॉब को लेकर थोड़ा तनाव संभव है। श्री सूक्त का पाठ करें।मित्रों का सहयोग मिलेगा। हरा व बैगनी रंग शुभ है। वाणी पर नियंत्रण रखें।

8. वृश्चिक राशिफल-  
गुरु व चन्द्रमा पँचम भाव में रहकर संतान को प्रगति देंगे। चन्द्रमा मीन राशि में तथा गुरु पँचम मंगलमय है।आज का दिन राजनीतिज्ञों के लिए सफलता का है । कन्या व कुम्भ राशि के मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। सफेद व नारंगी शुभ है।चावल का दान करें।

9. धनु राशिफल- 
आज सप्तम सूर्य, गुरु व चन्द्रमा एकसाथ चतुर्थ भाव में है। जॉब व व्यवसाय को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी । व्यवसाय में नवीन अनुबंध से उन्नति के संकेत हैं। हरा व नीला रंग शुभ है। मूंग का दान करें।          

10. मकर राशिफल- 
गुरु व चन्द्रमा तृतीय भाव में रहेंगे। शनि अब कुम्भ में हैं। हेल्थ के प्रति सावधान रहें। शिक्षा में प्रोग्रेस है। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। हेल्थ को लेकर असमंजस में रहेंगे। नारंगी व आसमानी रंग शुभ है।                      

11. मकर राशिफल- 
चन्द्रमा द्वितीय व शनि इसी राशि में है। स्वास्थ्य को लेकर तनाव रहेगा। जॉब में नवीन कार्य आरंभ होंगे ।गुरु मीन के आत्मबल में वृद्धि करेंगे। हरा व लाल रंग शुभ है। भगवान विष्णु जी की उपासना करें। तिल का दान करना श्रेयष्कर है।              

12. मीन राशिफल- 
गुरु व चन्द्रमा  इसी राशि  में शुभ हैं। जॉब में उन्नति होगी।बुध व शुक्र का प्रभाव शुभ है। रुके धन के आगमन के संकेत हैं। बड़े भाई को लेकर थोड़ा तनाव संभावित है।पीला व लाल रंग शुभ है।

End of Article