आज का राशिफल 19 जून 2021: व्यवसाय में उन्नति से प्रसन्न रहेंगे कर्क राशि के लोग, सिंह राशि को आशातीत सफलता

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 19, 2021, 05:50 AM IST

Aaj Ka Rashifal 19 June 2021: जानिए ग्रह स्थिति के परिणाम स्वरूप कैसा रहेगा आपका शनिवार का दिन। राशिफल में ज्योतिष करता है भविष्य की संभावित परिस्थितियों की ओर इशारा।

आज का राशिफल 19 जून 2021: व्यवसाय में उन्नति से प्रसन्न रहेंगे कर्क राशि के लोग, सिंह राशि को आशातीत सफलता

Aaj Ka Rashifal 19 June 2021: आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा कन्या राशि में है। हस्त नक्षत्र है। सूर्य मिथुन राशि में है। केतु वृश्चिक में है। गुरु कुम्भ में है। शनि अब मकर में वक्री हो चुके हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। ग्रहों के गोचर का लाभ मकर व मीन राशि के जातकों को मिलेगा। तुला व वृश्चिक के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा।

वृष व कर्क राशि के लोग आज राजनीति में सफल रहेंगे। आइए अब जानते हैं आज का विस्तृत राशिफल।

मेष- आज जॉब सम्बन्धित कोई रुका कार्य पूर्ण हो सकता है। गुरु का कुम्भ व चन्द्र का कन्या राशि मे गोचर आपकी मनोकामनाएं पूर्ण करेंगे। पीला रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

वृष- शनि का मकर में वक्री व चन्द्र का कन्या गोचर आईटी व मैनेजमेंट फील्ड के लोगों को प्रगति देगा। स्वास्थ्य के प्रति  लापरवाही से बचें। हरा रंग शुभ है। तिल का दान करें।

मिथुन- आईटी व बैंकिंग के लोग बुध व चन्द्रमा की अनुकूलता से अपने कॅरियर में सफल रहेंगे। हेल्थ से लाभ संभावित है। पिता के आशीर्वाद से लाभ होगा। नीला रंग शुभ है।

कर्क- व्यवसाय में उन्नति से प्रसन्न रहेंगे। चन्द्र व गुरु गोचर का सहयोग जॉब में सफलता देगा। धार्मिक अनुष्ठान की योजना फलीभूत होगी। पीला रंग शुभ है।

सिंह- व्यवसाय में आशातीत सफलता को लेकर खुश रहेंगे। धार्मिक अनुष्ठान की योजना बनेगी। लाल रंग शुभ है। छात्रों को सफलता मिलेगी।

कन्या- स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान रह सकते हैं। बुध व चन्द्रमा बैंकिंग व आईटी जॉब में लाभ प्रदान करेंगे। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। हरा रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं।

तुला- आज पॉलिटिक्स में तनाव की स्थिति बन सकती है। शनि व चन्द्रमा गोचर की अनुकूलता के कारण नए बिजनेस डील की संभावना भी रहेगी। हरा रंग शुभ है।

वृश्चिक- व्यवसाय को लेकर थोड़ा तनाव होगा। शिक्षा में उन्नति संभावित है। लाल रंग शुभ है। तिल का दान करें। प्रत्येक कार्यों में सफलता के लिए श्री सूक्त का पाठ करें।

धनु- व्यवसाय में प्रगति के मार्ग बन सकते हैं। धार्मिक अनुष्ठान होने के संकेत हैं। पीला रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ लाभदायक है।

मकर- संतान के कॅरियर को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। राशि स्वामी शनि का मकर में वक्री गोचर व चन्द्र का नवम गोचर व्यवसाय में अचानक बड़ा लाभ प्रदान कर सकते हैं। बैगनी रंग शुभ है।

कुंभ- राशि स्वामी शनि व चन्द्रमा का दशम गोचर व्यवसाय को विस्तार देंगे। हरा रंग शुभ है। शिक्षा में सफल रहेंगे। पिता का आशीर्वाद लें। आर्थिक सुख मिल सकता है। अन्न दान करें।

मीन- गुरु व चन्द्रमा बिजनेस में सफलता की प्राप्ति कराएंगे। पीला रंग शुभ है। जॉब सम्बन्धी किसी विशेष कार्य को लेकर परेशान हो सकते हैं। श्री अरण्यकाण्ड  का पाठ करें।

End of Article