Aaj ka Rashifal 13 June 2022: वाणी पर ध्यान दें सिंह राशि के जातक, जानें कैसा रहेगा आपका सोमवार का दिन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 12, 2022, 03:08 PM IST

Aaj ka Rashifal 13 June 2022: आज मेष, कन्या व कर्क राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। वृष राशि के जातक वाहन चलाने के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। यहां पढ़ें 13 जून 2022 का राशिफल।

Aaj ka Rashifal 13 June 2022: वाणी पर ध्यान दें सिंह राशि के जातक, जानें कैसा रहेगा आपका सोमवार का दिन

13 जून 2022 का राशिफल: आज ज्येष्ठ माह चतुर्दशी के दिवस पर सूर्योदय के समय चन्द्रमा अनुराधा नक्षत्र व वृष राशि में है। गुरु मीन राशि में ही हैं। सूर्य वृष में है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। ग्रहों के गोचर का लाभ वृष व कन्या राशि को सबसे ज्यादा मिलेगा। आज वृष व कुम्भ राशि के लोग  लाभान्वित होंगे। कर्क व तुला के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। कर्क व सिंह राशि के लोग आज राजनीति में सफल रहेंगे।आइए अब जानते हैं आज का विस्तृत राशिफल।

पढ़ें 13 जून 2022 का राशिफल

1. मेष राशिफल- 
सूर्य व चन्द्रमा द्वितीय भाव में हैं। आज गृह निर्माण में मंगल कुछ नया कर सकता है। मंगल व गुरु गोचर अनुकूल हैं। रूका कार्य बनेगा। पीला व सफेद रंग शुभ है।तिल का दान करें।                          

2. वृष राशिफल- 
गुरु के एकादश व चन्द्रमा- सूर्य के एकसाथ इस राशि में गोचर की अनुकूलता के कारण व्यवसाय में प्रगति के संकेत हैं। धन के लेन देन में लापरवाही से बचें। नारंगी व हरा रंग शुभ है। पॉलिटिक्स में सफलता मिलेगी। उड़द का दान करें।          

3. मिथुन राशिफल-
जॉब में उन्नति संभावित है। सूर्य व चन्द्र के द्वादश गोचर से जॉब में लाभ होगा। नारंगी व आसमानी रंग शुभ है। नेत्र रोग की सम्भावना रह सकती है।                 

4. कर्क राशिफल-
गुरु भाग्यभाव में हैं। आज सूर्य इसी राशि से दशम है। जॉब में नवीन प्रोजेकट की प्राप्ति से प्रसन्न रह सकते हैं। कोई बड़ी व्यवसायिक योजना फलीभूत होगी। सफेद व नारंगी रंग शुभ है।     

5. सिंह राशिफल-
पॉलिटिक्स में सफलता व कुछ नवीन कार्यों की तरफ प्रेरित होंगे। जमीन क्रय की योजना बनेगी। नारंगी व हरा रंग शुभ है। वाणी पर ध्यान दें।            

6. कन्या राशिफल-
सप्तम  गुरु तथा वृष में सूर्य व चन्द्रमा का इस राशि मे प्रभाव शुभ हैं। बहुत दिनसे रुका कार्य पूर्ण होगा। शनि अब कुम्भ में  गोचर करके व्यवसाय से लाभ प्रदान करेंगे। हरा व नीला रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं।                  

7. तुला राशिफल-
आज जॉब में थोड़े तनाव की स्थिति में रहेंगे। व्यवसाय से सम्बद्ध जातकों के लिए चन्द्र-सूर्य गोचर शुभ है। घर क्रय करने की बात चलेगी। बैंगनी व हरा रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। गाय को गुड़ खिलाये।                  

8. वृश्चिक राशिफल- 
चन्द्रमा का इस राशि से सप्तम व गुरु का पंचम गोचर आईटी व बैंकिंग जॉब के जातकों को सफल करेंगे। छात्रों में कॅरियर को लेकर उत्साह होगा। तिल व गुड़ का दान करें।हरा व नीला रंग शुभ है।                    

9. धनु राशिफल-
चन्द्रमा-सूर्य का खष्ठम व गुरु का चतुर्थ प्रभाव लाभकारी है। मंगल व गुरु गोचर की अनुकूलता से व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। रुके धन आगमन होने के संकेत हैं। पीला व नारंगी रंग शुभ है।।             

10. मकर राशिफल- 
सूर्य व चन्द्रमा का एकसाथ पँचम गोचर शिक्षा में लाभ देगा। शनि का द्वितीय प्रभाव शुभ है। जॉब में सफलता मिलेगी। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। तृतीय गुरु गृह निर्माण में लाभ प्रदान कर सकते हैं। श्री सूक्त का पाठ करें। सफेद व नीला रंग शुभ है।    

11. कुंभ राशिफल- 
शनि इसी राशि में है। द्वितीय गुरु का प्रभाव आपकी व्यावसायिक सोच को विस्तार देगा। जॉब में सफल रहेंगे। आर्थिक लाभ मिल सकता है। हरा व बैंगनी रंग शुभ है।                      

12. मीन राशिफल- 
सूर्य -चन्द्रमा का वृष राशि में व शनि का इस राशि से द्वादश प्रभाव शुभ है। शुक्र व शनि गोचर पॉलिटिक्स में लाभ दे सकता है। गुरु स्वामी है इस राशि का जो कि आज  इस राशि में मंगलकारी होकर धन की प्राप्ति कराएगा। लाल व हरा रंग शुभ है। पीले फलों का दान करें।

End of Article