Horoscope Today01 May 2022: वृश्चिक व कुम्भ राशि के जातक व्यवसाय में लापरवाही ना बरतें, जानें क्या कहता है आपका राशिफल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 30, 2022, 02:22 PM IST

Aaj Ka Rashifal 01 May 2022: आज मेष व तुला राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। शनि कुंभ में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आइए आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

Horoscope Today01 May 2022: वृश्चिक व कुम्भ राशि के जातक व्यवसाय में लापरवाही ना बरतें, जानें क्या कहता है आपका राशिफल

Aaj Ka Rashifal 01 May 2022: आज चन्द्रमा मेष राशि में है व रेवती नक्षत्र है। सूर्य मेष व गुरु मीन में है। शनि कुंभ में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज मेष व तुला राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। आज मेष व मिथुन राशि के जातक जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आज वृश्चिक व कुम्भ राशि के जातक चन्द्र व शनि गोचर के कारण व्यवसाय के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

पढ़ें अपना 01 मई 2022 का राशिफल 

1. मेष राशिफल- 
आज मंगल व चन्द्रमा बिजनेस को उन्नति दे सकता है। व्यवसाय को लेकर लाभ रहेगा। यात्रा की संभावना है। सुखद यात्रा के संयोग हैं। लाल व पीला रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

2. वृष राशिफल-
आज का दिन छात्रों के लिए सफलता का है। रुके धन का आगमन हो सकता है। जॉब में प्रमोशन की तरफ अग्रसर होंगे। हरा व नीला रंग शुभ है। मसूर का दान करें।

3. मिथुन राशिफल- 
आज के दिन गुरु व चन्द्रमा आपके व्यवसाय के लिए अनुकूल है। जॉब परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। आध्यात्म तरफ बढ़ सकते हैं। नीला व हरा रंग शुभ है। तिल का दान करें।

4. कर्क राशिफल- 
सूर्य मेष में,गुरु नवम तथा चन्द्रमा मन का कारक ग्रह है जो कि आज दशम भाव में शुभ है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। शिव उपासना करें। आज उड़द का दान करें।

5. सिंह राशिफल-
इस राशि का स्वामी सूर्य जॉब में किसी नवीन पद से लाभ देंगे। आज किसी भी व्यावसायिक योजना को टालना ठीक नहीं है। पीला व लाल रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें व अन्न दान करें।

6. कन्या राशिफल-
सूर्य अष्टम  शुभ है। चन्द्रमा अष्टम भाव में है।गुरु सप्तम है। जॉब में सफलता से प्रसन्नता होगी। हनुमान जी को लाल पुष्प अर्पित करें। नीला व बैंगनी रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं। परिवार से लाभ हो सकता है।

7. तुला राशिफल- 
सूर्य व चन्द्रमा सप्तम  होकर मिश्रित फलदायक हैं। जॉब को लेकर थोड़ा तनाव संभव है। सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। सफेद व बैंगनी रंग शुभ है। वाणी पर नियंत्रण रखें।

8. वृश्चिक राशिफल-  
सूर्य व चन्द्रमा खष्ठम भाव में रहकर व्यवसाय में प्रगति देंगे। चन्द्रमा मेष राशि में तथा गुरु पंचम मंगलमय है। आज का दिन छात्रों के लिए सफलता का है। कन्या व कुम्भ राशि के मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। लाल व पीला शुभ है। सूर्य के द्रव्य गेंहू व गुड़ का दान करें।

9. धनु राशिफल- 
आज गुरु चतुर्थ, सूर्य व चन्द्रमा एकसाथ पँचम भाव में है। जॉब व व्यवसाय को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में नवीन अनुबंध से उन्नति के संकेत हैं। हरा व नीला रंग शुभ है। मूंग व गुड़ का दान करें।    

ये भी पढ़ें:  लगातार मिल रही असफलता से घबराएं नहीं, सफल बनने के लिए अपनाएं आचार्य चाणक्य की ये 4 नीतियां
          
10. मकर राशिफल- 
गुरु तृतीय, सूर्य व चन्द्रमा चतुर्थ भाव में रहेंगे। शनि अब कुम्भ में हैं। हेल्थ के प्रति सावधान रहें। शिक्षा में प्रोग्रेस है। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। किसी निर्णय को लेकर असमंजस में रहेंगे। नीला व बैंगनी रंग शुभ है।              


11. मकर राशिफल- 
चन्द्रमा तृतीय व शनि इसी राशि में है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर तनाव रहेगा। जॉब में नवीन कार्य आरंभ होंगे। गुरु द्वितीय आत्मबल में वृद्धि करेंगे। हरा व लाल रंग शुभ है। भगवान विष्णु जी की उपासना करें। उड़द का दान करना श्रेयष्कर है।              

12. मीन राशिफल- 
सूर्य व चन्द्रमा इसी राशि से द्वितीय व गुरु इस राशि में शुभ हैं। जॉब में उन्नति होगी। मंगल व शुक्र का प्रभाव शुभ है। रुके धन के आगमन के संकेत हैं। परिवार को लेकर थोड़ा तनाव संभावित है। सफेद व नारंगी रंग शुभ है।

End of Article