Chanakya Niti: लगातार मिल रही असफलता से घबराएं नहीं, सफल बनने के लिए अपनाएं आचार्य चाणक्य की ये 4 नीतियां

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 22, 2022, 03:07 PM IST

Chanakya Niti in Hindi: आचार्य चाणक्य ने असफलता को सफलता में बदलने के कई उपाय बताए हैं। इनके द्वारा लिखी गई नीतिशास्‍त्र आज भी लोगों को लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं। इनका अनुसरण करने वाला एक साधारण व्‍यक्ति भी अपने लक्ष्‍य को प्राप्‍त कर सकता है।

Chanakya Niti: लगातार मिल रही असफलता से घबराएं नहीं, सफल बनने के लिए अपनाएं आचार्य चाणक्य की ये 4 नीतियां

Chanakya Niti in Hindi: आचार्य चाणक्य अपनी बुद्धि और कूटनीति के लिए जाने जाते हैं। उन्‍होंने अपने नीतिशास्‍त्र के बल पर ही एक साधारण से बालक चंद्रगुप्त को छोटी सी उम्र में ही शासक के रूप में स्थापित किया। चाणक्य ने अपने विचारों और समझ को नीतिशास्त्र में पिरोया। इसमें जीवन को सफल और सुखी बनाने के लिए कई बातें बताई गई हैं। चाणक्य नीति में बताई गई बातें आज भी लोगों को लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं। इनका अनुसरण करने वाला एक साधारण व्‍यक्ति भी अपने लक्ष्‍य को प्राप्‍त कर सकता है। अगर आपको भी हर कार्य में असफलता मिल रही है तो आचार्य की ये 4 नीतियां आपके बहुत काम आएंगी।

लक्ष्य पर रखें शेर की तरह नजर

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि व्यक्ति को अपने लक्ष्य पर एक शेर की तरह नजर रखनी चाहिए। जिस तरह शेर अपने शिकार पर नजर गड़ाकर रखता है और मौका पाते ही उसका शिकार कर लेता है। उसी तरह व्‍यक्ति को जीवन में मिलने वाले मौकों को कभी नहीं गंवाना चाहिए।

ध्यान रखें केंद्रित

आचार्य चाणक्‍य के अनुसार सफल होने के लिए व्यक्ति को अपना पूरा ध्यान लक्ष्‍य पर केंद्रित रखना चाहिए, तभी वह सफल हो सकता है। अगर लक्ष्‍य से भ्रमित हुए तो मौका हाथ से निकल जाएगा। किसी भी क्षेत्र में सफलता पाने के लिए एकाग्रता का होना बहुत आवश्यक होता है।

ईमानदारी व मेहनत के साथ करें प्रयास

आचार्य चाणक्‍य के अनुसार लक्ष्य प्राप्ति के लिए ईमानदारी के साथ की गई मेहनत बहुत काम आती है। कार्य चाहे छोटा हो या फिर बड़ा, व्‍यक्ति को उसे पूरी इच्छा शक्ति और मेहनत से पूरा करना चाहिए।

हिम्मत न हारें, पूरी ऊर्जा के साथ करें कार्य

आचार्य के अनुसार व्यक्ति को अपना लक्ष्य प्राप्‍त करने के लिए एक लंबा रास्ता तय करना पड़ता है। इस दौरान कभी-कभी असफलता मिलने या फिर अन्य कारणों से व्यक्ति हिम्मत हारने लगता है, लेकिन कभी भी हिम्मत नहीं हारनी चाहिए। व्‍यक्ति को अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए पूरी ऊर्जा लगा देनी चाहिए। जो व्यक्ति हार नहीं मानता है, उसे ही सफलता प्राप्त होती है।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

End of Article