Aaj Ka Dhanu Rashifal 12 December 2022, Sagittarius Horoscope Today in Hindi: धनु (Sagittarius) – अपने विचारों को सख्त बनाते चले जाने से बचना होगा क्योंकि इस चीज का बुरा असर इस रूप से पड़ रहा है की आप कोई न कोई बात गुस्से में कह जाएँ और फिर आपका नुकसान होता चला जाए। अपनी विनम्रता तो हर सूरत में बनाए रखनी होगी।
क्या करें – आपकी आर्थिक स्तिथि में इजाफा हो रहा है जिसके चलते काम और कारोबार से भी आपका लाभ बढ़ रहा है। यही वजह है की घर परिवार में खुशियाँ बनाए रखने का समय है जिसमें लोग भी आपको बेहतर तरीके से समझते चले जाएँ।
क्या न करें – अपनी कोशिशों को सिर्फ लाभ कमाने की नजर से न देखें बल्कि उसे इस रूप से देखें की आप अपने हालात को कैसे संभाल सकते हैं। उसमें रिश्तों के प्रति अच्छाई बनाए रखना बहुत जरूरी है। लोगों की नाराजगियों को भी संभालना होगा और किसी मतभेद से भी बचना होगा ताकि आपके सख्त होते हुए विचार आपको किसी भी तरह की मुश्किल में न डालते चले जाएँ।
रिश्तेनाते – रिश्तों की अच्छाई बनी हुई है पर उसे बनाए रखना है और उसके लिए आपकी सूझबूझ लगातार बनी रहनी चाहिए। लोगों का सहयोग आपको मिला हुआ है जिसके चलते आप अपनी विनम्रता को बनाए रखने में सक्षम होते चले जा रहे हैं।
तकदीर और भाग्य – तकदीर को आजमाने के लिए यह समय ठीक नहीं है। आर्थिक स्तिथि ठीक होने का मतलब यह नहीं है की आप कोई बड़ा खतरा मोल ले जाएँ। लोगों की मदद आपको मिल सकती है पर लोगों की मदद भी एक हद तक ही काम करती है।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
