राशिफल

आज का वृश्चिक राशिफल, 20 नवंबर 2022: मंजिल तक पहुंचने में तकदीर का मिलेगा साथ, इन बातों का रखें ख्याल

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Nov 20, 2022, 09:59 AM IST

Aaj Ka Vrishchik Rashifal 20 November 2022, Scorpio Horoscope Today in Hindi: तकदीर आपके साथ है। अपनी कोशिशों से पीछे न हटें। बस अपनी सोच सकारात्मक रखें और मेहनत करते रहें। आपको मंजिल पाने के लिए अनुकूल समय बना हुआ है। इसलिए कारोबार के प्रति अपनी लगन बनाए रखें ।

Image

Vrishchik Rashifal 20 November 2022

Aaj Ka Vrishchik Rashifal 20 November 2022, Scorpio Horoscope Today in Hindi: वृश्चिक (Scorpio) – आपने सूझबूझ से बहुत सारे फैसले करने की कोशिश की है और इसमें हालात ने भी आपका पूरा साथ निभाया है। आपकी अच्छाई इस रूप से बन रही है की आप काम और कारोबार के प्रति अपनी लगन बनाए रखें और उससे आपको लगातार लाभ भी मिलता चला जाएगा।

क्या करें – तकदीर आपके साथ है और आपकी कोशिशों ने भी आपका पूरा साथ निभाया है। वैसे भी तकदीर तभी साथ देती है जब आपकी सोच सकारात्मक हो और आपकी मेहनत उसमें जुड़ी हुई हो। आपके लिए हर तरह से अनुकूल समय बना हुआ है।

क्या न करें – रिश्तों को संभालना है तो किसी भी तरह की बहस में बिल्कुल न पड़ें और इस बात को इसलिए भी समझ लें की अगर आप किसी भी तरह के अहंकार में पड़ते चले जाएंगे तो यह आपकी गलती होगी।

धन दौलत – पैसे की स्तिथि को कामकाज के माध्यम से संभाले रखना होगा इसलिए कामकाज में स्थिरता बनाए रखने की जरूरत पड़ेगी। आपकी आर्थिक स्तिथि इसलिए बेहतर हो रही है क्योंकि आप ने अपने पैसे को बचाए रखने का प्रयास किया है और भविष्य में भी इसी प्रयास को बनाए रखने से आपको कामयाबी मिल सकती है।

रिश्तेनाते – रिश्तों का सहयोग आपको मिला हुआ है पर रोजमर्रा के खर्चों को संभाले रखने की भी जरूरत है, इसलिए कुछ भी ऐसा न करें जो रिश्तों की वजह से आपकी लापरवाही दिखाता चला जाए।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूरauthor

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 वर्षों से ज्योतिष की शिक्षा दे रहे हैं। ज्योतिष पर लिखीं गईं इनकी चार किताबें बेस्ट सेलर बनी हैं। फिलहाल वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े हैं और राशिफल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न राशिफल पर प्रकाश डालते हैं और कॉलर्स को ज्योतिषीय समाधान बताते हैं ।

और पढ़ें
End of Article