राशिफल

मीन राशिफल, 20 नवंबर 2022: मेहनत करने का समय है, जानें क्या कहता है मीन राशिफल

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Nov 20, 2022, 10:11 AM IST

Meen Rashifal Today (Pisces Horoscope Today), आज का मीन राशिफल 20 नवंबर 2022: मेहनत का अच्छा फल मिलेगा लेकिन मेहनत पूरे मन से करनी होगी। विचारों में विनम्रता लाएंगे तो सब आसान हो जाएगा।

Image

मीन राशिफल, 20 नवंबर 2022: मेहनत करने का समय है, जानें क्या कहता है मीन राशिफल

Meen Rashifal Today (Pisces Horoscope Today), आज का मीन राशिफल 20 नवंबर 2022: अपने साथी सहयोगियों के प्रति भरोसा बढ़ाएंगे तो वो अच्छाई आपको वापिस जरूर मिलेगी। आपको कभी-कभी लगता है की आप ही सही हैं पर इस विचार में भी कमी और गलती हो सकती है। अगर अपने विचारों में विनम्रता लाएंगे तो लोगों से तालमेल बनाना और बढ़ाना भी आसान हो जाएगा।

क्या करें – रिश्तों को संभाले रखना बहुत जरूरी है और किसी प्यार मोहब्बत के रिश्ते को बढ़ावा देते चले जाना आपकी अच्छाई होगी क्योंकि ऐसा करने से आप लोगों से बेहतर तरीके से जुड़ पाएंगे और संबंधों में मधुरता आती चली जाएगी।

क्या न करें – अपने व्यवहार को इतना सख्त न बनाएं की लोग आपको किसी कमी की नजर से देखना शुरू कर दें। वैसे भी आपकी कही हुई बातों में बहुत सारी गलतफहमियाँ उत्पन्न हो सकती हैं इसलिए जिस रूप से भी communicate करें उसमें आपकी ओर से कोई गलती नहीं होनी चाहिए।

रिश्तेनाते – रिश्तों की अच्छाई इस रूप से समझें की आपके थोड़े से योगदान से आप अपनी जिंदगी की खुशियाँ बना सकते हैं। लोगों का सहयोग मिला रहे तो तकदीर आप पर मुस्कुराएगी और घर परिवार में भी सुख का महोल बना रहेगा।

मेहनत – मेहनत करने का समय है और मेहनत का अच्छा फल मिलेगा जरूर पर मेहनत को अपनी चुनौतियों के संदर्भ में भी देखना होगा। आपकी चुनौतियाँ साथ ही साथ बनी हुई हैं और उन्हें संभालने के लिए भी आपको खुद पर भरोसा बनाए रखना होगा तभी जाकर आपकी मेहनत कारगर होगी।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूरauthor

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 वर्षों से ज्योतिष की शिक्षा दे रहे हैं। ज्योतिष पर लिखीं गईं इनकी चार किताबें बेस्ट सेलर बनी हैं। फिलहाल वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े हैं और राशिफल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न राशिफल पर प्रकाश डालते हैं और कॉलर्स को ज्योतिषीय समाधान बताते हैं ।

और पढ़ें
End of Article