राशिफल

मेष राशिफल, 14 नवंबर 2022: कामकाज की स्थिति को बढ़ावा देने का बहुत अच्छा मौका

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Nov 14, 2022, 10:36 AM IST

Mesh Rashifal Today (Aries Horoscope Today), आज का मेष राशिफल 14 नवंबर 2022: क्या न करें – रिश्तों से जुड़े सुख और सुकून को किसी कमी की नजर से न देखते चले जाएँ और इसी वजह से अपनी सकारात्मक कोशिशों को भी आप कम न करते चले जाएँ। किसी भी तरह का ऐसा मतभेद न उभरने दें जिसके चलते दूरियाँ बढ़ जाएँ और चुनौतियाँ बेकाबू होती चली जाएँ।

Image

आज का मेष राशिफल 14 नवंबर 2022

Mesh Rashifal Today (Aries Horoscope Today), आज का मेष राशिफल 14 नवंबर 2022: मेष (Aries) – नई उमंग और नए भरोसे के साथ आप अपनों से जुड़ रहे हैं और यह आपकी अच्छाई है की आप रिश्तों को संभालने के लिए और सुधारने के लिए हर तरह का प्रयास कर रहे हैं। जो पहले अविश्वास रहा है या असमंजस रहा है उसे भी दूर करने में मदद मिलेगी।

क्या करें – दूरिया बन जाएँ तो बार-बार बनती चली जाती हैं और इसलिए किसी भी तरह का सख्त विचार बनाते चले जाने से बचना होगा। वैसे भी यह समय ऐसा है जिसमें खर्चे भी बढ़े रहें और नुकसान की स्तिथि भी बनी रहे इसलिए भी आपको थोड़ा सा संभलकर चलने की ही जरूरत पड़ेगी। काम और कारोबार सुचारु रूप से चलता रहे और घर परिवार में खुशियाँ बनी रहें तो जिंदगी में बहुत कुछ संभल जाता है।

क्या न करें – रिश्तों से जुड़े सुख और सुकून को किसी कमी की नजर से न देखते चले जाएँ और इसी वजह से अपनी सकारात्मक कोशिशों को भी आप कम न करते चले जाएँ। किसी भी तरह का ऐसा मतभेद न उभरने दें जिसके चलते दूरियाँ बढ़ जाएँ और चुनौतियाँ बेकाबू होती चली जाएँ।

काम और कारोबार – कामकाज की स्तिथि को बढ़ावा देने का बहुत अच्छा मौका है क्योंकि आपको अपनों का साथ मिला हुआ है। जब भी मन में सुकून हो तो अपनी कोशिशें भी कारगर हो जाती हैं पर इस समय आपकी कोशिशों में कमी आ चुकी है, फिर भी काम से लगातार लाभ बनाए रखना संभव है जिस ओर आपको लगातार ध्यान देना होगा।

धन दौलत – पैसे की स्तिथि कुछ इस रूप से बन रही है जिसमें बहुत कुछ समझने की जरूरत है। अगर आप किसी कारोबार में हैं तो उसमें पैसा लगता चला जाए ऐसा बहुत हद तक संभव है। वैसे भी अपनी बचत को बनाए रखने के लिए आपको हर संभव प्रयास करना होगा और उसके लिए किसी भी तरह के नए विकल्प में हाथ डालने से पहले आपको फिर सोच लेना होगा ताकि किसी भी तरह की गलती न होती चली जाए। आर्थिक स्तिथि बहुत मेहनत से बनती है उसे किसी भी वजह से कमजोर करते चले जाना इस समय ठीक नहीं है।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूरauthor

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 वर्षों से ज्योतिष की शिक्षा दे रहे हैं। ज्योतिष पर लिखीं गईं इनकी चार किताबें बेस्ट सेलर बनी हैं। फिलहाल वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े हैं और राशिफल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न राशिफल पर प्रकाश डालते हैं और कॉलर्स को ज्योतिषीय समाधान बताते हैं ।

और पढ़ें
End of Article