राशिफल

आज का तुला राशिफल, 17 दिसंबर 2022: घर में हो बन सकती है तकरार और झगड़े की स्थिति, जानें इससे बचने के उपाय

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Dec 17, 2022, 12:50 AM IST

Aaj Ka Tula Rashifal 17 December 2022, Libra Horoscope Today in Hindi : घर- परिवार में तकरार और झगड़े की स्थिति पैदा हो सकती है। इससे बचने के लिए आपको जरूरत है रिश्तों को संभाले रखने की। रिश्तों में जरा सी भी अनबन घर कलह कलेश का कारण बन जाती है। ऐसे में आपको रिश्तों की महत्ता को समझना सबसे ज्यादा जरूरी है।

Image

Tula Rashifal, 17 December 2022

Aaj Ka Tula Rashifal 17 December 2022, Libra Horoscope Today in Hindi तुला (Libra) – अपनी आर्थिक स्तिथि को लेकर आपका मन परेशान हो सकता है पर किसी भी परेशानी भरे दौर में भी इंसान नई प्रेरणा जगा सकता है और आपके लिए भी ऐसा ही हो रहा है। अपने मन में बिठाई हुई दुविधाओं के बावजूद आप कोशिश कर रहे हैं और यह बहुत सरहानिए है।

क्या करें – अपने में बिठाई हुई घबराहट को हटाना पड़ेगा तभी जाकर आप काम के प्रति और काम से बनते हुए लाभ के प्रति अपनी सोच को सही कर पाएंगे और यह एक ऐसा क्षेत्र है जिसमे आपको लगातार अपनी एकाग्रता बनाए रखनी होगी ताकि आप अपने काम और कारोबार से जुड़े सही फैसले कर सकें।

क्या न करें – रोजमर्रा की बातों को लेकर आप अपनी जिंदगी में रुकावटें न पैदा करते चले जाएँ। अगर लोगों से तालमेल मे कमी आ रही है तो उन कारणों को समझें ताकि आपके व्यवहार के रूप में आपसे कोई गलती भी न होती चली जाए।

मेहनत – मेहनत करने का समय है और मेहनत को उस मुकाम तक ले जाने का समय है जो आपको सही भरोसा दिलाए। अपने प्रति या लोगों के प्रति भरोसा ही काम करता है और एक बार भरोसा बढ़ जाए तो मेहनत भी परवान चढ़ जाती है।

तकरार और झगड़े – घर परिवार की खुशियों को बनाए रखने के लिए आपको किसी भी तरह के तकरार से बचना होगा। निजी जीवन के हालात जो बहुत सुखद लग रहे हैं उसके पीछे भी कई तरह की छुपी हुई मुश्किलें हो सकती हैं जिन्हें संभालना पड़ेगा। अपने जीवनसाथी को बेहतर तरीके से समझने के लिए भी आपको किसी भी तरह के झगड़े से बचकर निकल जाने की जरूरत पड़ेगी।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूरauthor

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 वर्षों से ज्योतिष की शिक्षा दे रहे हैं। ज्योतिष पर लिखीं गईं इनकी चार किताबें बेस्ट सेलर बनी हैं। फिलहाल वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े हैं और राशिफल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न राशिफल पर प्रकाश डालते हैं और कॉलर्स को ज्योतिषीय समाधान बताते हैं ।

और पढ़ें
End of Article