राशिफल

आज का तुला राशिफल, 12 जनवरी 2023 : जिंदगी की रुकावटों को एक एक करके संभालना पड़ेगा, निजी जीवन में खुशियाँ बनी हुई हैं

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Jan 12, 2023, 09:21 AM IST

Aaj Ka Tula Rashifal 12 January 2023 , Libra Horoscope Today : अपनी शख्सियत को इतना न बिगाड़ें की हर चीज में आप कमियाँ ढूँढ़ते चले जाएँ इसलिए ऐसा न सोचें की कोई आपका गलत फायदा उठा रहा है। आपको लोगों को भरोसे की नजर से देखना है ताकि उनके मन में बिठाई हुई नकारात्मकता को भी दूर किया जा सके।

Image

Libra Horoscope 12 January 2023

Aaj Ka Tula Rashifal 12 January 2023 , Libra Horoscope Today : तुला (Libra)निजी जीवन की खुशियाँ बरकरार हैं और यही चीज आपके लिए बहुत अहम है। आप अपनों के प्रति समर्पित हैं और इससे बेहतर कुछ हो नहीं सकता। शायद यही वजह है की आप लोगों से मिलती हुई आलोचना को भी बखूबी संभाल पा रहे हैं।

क्या करें – मुश्किलें इसलिए हैं क्योंकि लोगों से सहमति नहीं मिल पा रही पर आपकी ओर से भी कमी रही है। आपको लोगों को भरोसे की नजर से देखना है ताकि उनके मन में बिठाई हुई नकारात्मकता को भी दूर किया जा सके।

क्या न करें – अपनी शख्सियत को इतना न बिगाड़ें की हर चीज में आप कमियाँ ढूँढ़ते चले जाएँ इसलिए ऐसा न सोचें की कोई आपका गलत फायदा उठा रहा है। लोगों के प्रति अपने मन को साफ कर लेंगे तो वैसे भी कोई कमी नहीं रहेगी।

रुकावटें और चुनौतियाँ – जिंदगी की रुकावटों को एक एक करके संभालना पड़ेगा। लोगों से मिलती हुई आलोचना को समझना होगा ताकि आप उन कारणों को दूर कर सकें और अपनी आर्थिक स्तिथि को बनाए रखने के लिए आपको सही योजना बनानी पड़ेगी तभी जाकर हालात आपकी पकड़ में आएंगे।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूरauthor

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 वर्षों से ज्योतिष की शिक्षा दे रहे हैं। ज्योतिष पर लिखीं गईं इनकी चार किताबें बेस्ट सेलर बनी हैं। फिलहाल वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े हैं और राशिफल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न राशिफल पर प्रकाश डालते हैं और कॉलर्स को ज्योतिषीय समाधान बताते हैं ।

और पढ़ें
End of Article