राशिफल

आज का कर्क राशिफल, 12 जनवरी 2023: कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन विशेष, काम और कारोबार में मिलेगा बड़ा लाभ

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Jan 12, 2023, 09:24 AM IST

Aaj Ka Kark Rashifal 12 january 2023 , Cancer Horoscope Today in Hindi : आज का दिन आपके लिए बेहद खास रहने वाला है क्योंकि काम और कारोबार के क्षेत्र में तरक्की का योग बना हुआ है। जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकेगा।

Image

Cancer Horoscope, 12 January 2023

Aaj Ka Kark Rashifal 12 january 2023 , Cancer Horoscope Today in Hindi: कर्क (Cancer)– लोगों के प्रति आप अच्छा सोचते हैं और लोगों की वजह से आप अपने भरोसे को जगा सकते हैं। उनकी मदद भी इस समय बहुत मायने रखती है।

क्या करें – अपनी आर्थिक स्तिथि को इस रूप से बनाएं की आप अपनों की मदद भी कर पाएं। उसी से रिश्तों को संभालने में मदद मिलेगी और आपसी तालमेल बेहतर होता चला जाएगा। जिंदगी की खुशियाँ इसी बात पर निर्भर करेंगी।

क्या न करें – घर परिवार में रिश्तों के प्रति किसी भी तरह का अविश्वास न आने दें। जिंदगी हम सबसे कोई न कोई इम्तेहान लेती है और रिश्तों से जुड़ा इम्तेहान हमेशा ही कठिन होता है।

काम और कारोबार – काम और कारोबार का क्षेत्र अच्छा भला लाभ दिखा रहा है और आपका मन है की अपनी समृद्धि को भी बढ़ाया जाए और अपनों के लिए भी बहुत कुछ किया जाए, पर काम के प्रति लगन को बढ़ाने की जरूरत है तभी जाकर यह सपने पूरे हो पाएंगे।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूरauthor

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 वर्षों से ज्योतिष की शिक्षा दे रहे हैं। ज्योतिष पर लिखीं गईं इनकी चार किताबें बेस्ट सेलर बनी हैं। फिलहाल वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े हैं और राशिफल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न राशिफल पर प्रकाश डालते हैं और कॉलर्स को ज्योतिषीय समाधान बताते हैं ।

और पढ़ें
End of Article