Horoscope Today (आज का राशिफल) 12 january 2023: 12 जनवरी 2023 का राशिफल- सुजीत जी महाराज- आज पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र है व चन्द्रमा सिंह राशि में हैं व रात्रि 09 बजे कन्या राशि में जाएंगे। शनि व शुक्र मकर राशि में वक्री है। गुरु स्वराशि मीन में हैं।सूर्य व बुध एकसाथ धनु में है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज कर्क राशि के जातक सफलता की प्राप्ति करेंगे। मेष राशि के टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्र जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। वृष व मीन राशि के जातक वाहन चलाने के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। प्रत्येक राशि के लोग जिन स्थानों पर शीत लहर व ठंढ़ है वहां यथासंभव कम्बल व ऊनी वस्त्रों का दान करें। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं-
आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal)
1. मेष- द्वादश गुरु , चन्द्रमा पँचम व दशम शनि व्यवसाय में लाभ देंगे ।आज आपका मन बहुत विचलित रह सकता है,ध्यान व योग करें। छात्र अपने परफार्मेंस से खुश रहेंगे। फ़िल्म से जुड़े लोग लाभान्वित होंगे।सफेद व लाल रंग शुभ है।सूर्य के द्रव्य गुड़ व गेंहू का दान करें।गाय को पालक खिलाइए।
2. वृष-छात्र लाभान्वित होंगे। शुक्र व बुध बैंकिंग जाँब में सफलता देगा। राशि स्वामी शुक्र नवम भाव में हैं।आज का दिन गुरु एकादश व 09 pm के बाद चन्द्रमा इसी राशि से पँचम शिक्षा को शुभ बनाएंगे।किसी प्रिय मित्र का आगमन हो सकता है। गुरु कल्याणकारी हैं लेकिन मकर के शनि गोचर के कारण जाँब में विवाद हो सकता है। आज आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी।पीला व सफेद रंग शुभ है।
3. मिथुन--इस राशि से सप्तम बुध व इस राशि से तृतीय गोचर रत चन्द्रमा स्वास्थ्य सुख में प्रगति देंगे।जाँब परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें।हरा व आसमानी रंग शुभ है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। तिल का दान करें।पिता का आर्शीवाद लें।
4. कर्क-आज का दिन व्यवसाय में सफलता का है।आईटी टीचिंग व बैंकिंग के लोग कॅरियर को लेकर उत्साहित व प्रसन्न होंगे।आसमानी व सफेद रंग शुभ है।हनुमान जी की उपासना करें। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा।धार्मिक पुस्तकों का दान करें।युवा लव लाइफ में सफल रहेंगे।
5. सिंह-अभी सूर्य बुध के साथ पँचम हुए हैं। चन्द्रमा का इस भाव में गोचर आज आपको व्यवसाय व जाँब में सफलता देगा।अपराजिता का पेड़ लगाएं।स्वास्थ्य सुख में वृद्धि होगी। जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी।लाल व पीला रंग शुभ है।श्री सूक्त का पाठ करें व कम्बल का दान करें।
6. कन्या- चतुर्थ बुध सूर्य के साथ व 09 pm के बाद इस राशि का चन्द्रमा पॉलिटीक्स में सफलता देंगे।व्यावसायिक कार्यों में उन्नति से प्रसन्नता होगी।वृष का शुक्र बैंकिंग जाँब में सफलता दे सकता है।गुरु का आशीर्वाद लें।आर्थिक लाभ सम्भव है।श्री गणेश जी की पूजा करते रहें।नारंगी व पीला रंग शुभ है।तिल व गुड़ का दान करें।
7. तुला- राशि स्वामी शुक्र अभी इसी राशि से तृतीय व चन्द्रमा यहाँ से अब एकादश हो गए हैं। जाँब में दायित्व परिवर्तन को लेकर प्रसन्न रहेंगे।स्वास्थ्य सुख में वृद्धि के लिए हनुमान बाहुक का पाठ करें।जाँब में उच्चाधिकारियों का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। नीला व हरा रंग शुभ है।अन्न व वस्त्र का दान लाभदायी रहेगा।
8. वृश्चिक- आज राजनीतिज्ञों को सफलता की प्राप्ति होगी। लाल व सफेद रंग शुभ है।कम्बल का दान करें। दाम्पत्य जीवन में विश्वास को कायम रखें। वाहन क्रय करने के संकेत हैं।विष्णु जी की पूजा करें।शुक्र लव लाइफ को बेहतर करेंगे।हनुमानबाहुक का पाठ लाभदायक है।
9. धनु- आज इस राशि का बुध व सिंह का चन्द्रमा राजनीतिज्ञों के लिए शुभ है।जाँब में प्रोमोशन को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी।व्यवसाय में सफलता के संकेत हैं।बैगनी व नारंगी रंग शुभ है।स्वास्थ्य सुख में प्रगति को लेकर प्रसन्न रहेंगे।उड़द का दान करें व गुरु का आशीर्वाद लें।
10. मकर-द्वादश बुध लाभ देंगे। चन्द्रमा सिंह व शुक्र शनि के साथ इसी राशि में हैं।चन्द्र व बुध गोचर से बैंकिंग व मीडिया जाँब में लाभ हो सकता है।पिता के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा।सफेद व बैगनी रंग शुभ है।धार्मिक यात्रा कर सकते हैं।कम्बल का दान करें।लव लाइफ में तनाव हो सकता है।
11. कुंभ-एकादश स्थान पर बुध वाणी से सफल करेंगे।आज जाँब में सफलता के लिए श्री सूक्त का पाठ करें ।हरा व नीला रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं। परिवार से सम्बंधित कोई निर्णय लेने में विलंब कर सकते हैं।यात्रा सुखद रहेगा।तिल व गुड़ का दान करें।शमी का पेड़ लगाएं।
12. मीन-दशम बुध व सूर्य व खष्ठम चन्द्रमा व्यवसायिक उन्नति को मार्ग देगे।शुक्र व बुध रुके धन का आगमन करवा सकते हैं। इस राशि का गुरु धार्मिक कार्यों में व्यस्त करेगा।धार्मिक पुस्तकों का दान करें।बिजनेस में सफलता के संकेत हैं।स्वास्थ्य सुख से खुश रहेंगे।पीला व हरा रंग शुभ है।कम्बल का दान करें।
