राशिफल

आज का मिथुन राशिफल, 12 जनवरी 2023: फिजूल के खर्चे से बचने की जरूरत, वरना हो सकता है आर्थिक नुकसान

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Jan 12, 2023, 09:24 AM IST

Aaj Ka mithun Rashifal 12 january 2023 , Gemini Horoscope Today in Hindi: इन दिनों आपके हालात कुछ ठीक नहीं चल रहे हैं। किस्मत और तकदीर दोनो आपके साथ खेल खेल रहे हैं। आगे चल कर बड़ी परेशानी के साथ आर्थिक नुकसान को जन्म दे सकता है।

Image

Gemini Horoscope, 12 January 2023

Aaj Ka mithun Rashifal 12 january 2023, Gemini Horoscope Today in Hindi: मिथुन (Gemini) – नुकसान भरा समय है क्योंकि कई तरह की चुनौतियाँ आपके सामने बनी हुई हैं। लोगों से उलझने हैं जिसके चलते आपका नुकसान भी हो सकता है, इसलिए हर पहलु पर एक नजर रखनी होगी।

क्या करें – फिजूलखर्ची से बचना होगा क्योंकि अगर पैसा ही नहीं संभलेगा तो उस चीज का बुरा असर जिंदगी की बाकी चीजों पर भी पडता चला जाएगा। अपनी आमदनी को भी संभाले रखने की कोशिश करनी होगी।

क्या न करें – किसी प्यार मोहब्बत के रिश्ते को इतना न बिगाड़ लें की वो आपकी पकड़ से बाहर हो जाए और अगर ऐसा करना चाह रहे हैं तो आपको भरोसा करना पड़ेगा क्योंकि अगर भरोसा टूट जाएगा तो किसी भी रिश्ते की नींव हिलने में देर नहीं लगेगी।

धन दौलत – पैसे के प्रति सही योजना न बनाई जाए तो गलती भी होती चली जाती है और नुकसान भी हो जाता है। आपके लिए तो इस समय योग ही ऐसा बना हुआ है जो फिजूलखर्ची के रूप में या योजना की कमी के रूप में आपका नुकसान कराता चला जाए, इसलिए आपको अपनी आर्थिक स्तिथि को संभाले रखने का हर संभव प्रयास करना होगा।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूरauthor

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 वर्षों से ज्योतिष की शिक्षा दे रहे हैं। ज्योतिष पर लिखीं गईं इनकी चार किताबें बेस्ट सेलर बनी हैं। फिलहाल वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े हैं और राशिफल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न राशिफल पर प्रकाश डालते हैं और कॉलर्स को ज्योतिषीय समाधान बताते हैं ।

और पढ़ें
End of Article