18 May 2024 Rashifal In Hindi: शनिवार का दिन मेष राशि वालों के लिए मिला-जुला रहेगा। बिजनेस में परेशानियां आ सकती हैं। बहुत अधिक यात्रा करने से बचें नहीं तो नुकसान हो सकता है। वृषभ राशि वाले कार्यस्थल पर इधर उधर की बातों का त्याग करें। अपनी वाणी पर संयम बनाए रखें। नहीं तो गुस्से में कुछ उल्टा सीधा बोल सकते हैं। मिथुन राशि वालों के लिए दिन अच्छा है। इन लोगों को अटके धन की प्राप्ति होगी। जानिए बाकी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है।
मेष राशि
शनि व शुक्र गोचर आज नई बिजनेस की प्लाननिंग में सहयोग देंगे। बिजनेस के मार्ग में थोड़ी बाधाओं का सामना करना होगा। दरअसल जो बिजनेस प्रोजेक्ट आपको मिलने थे उनमें रुकावटें हैं। युवा लव लाइफ में खुश व प्रफुल्लित रहेंगे, असत्य से बचना आपके लिए हितकर रहेगा। बहुत ज्यादा यात्रा से बचने का प्रयास करें।
आज का उपाय--श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। तिल का दान करना श्रेयष्कर है।
शुभ रंग --हरा व पीला।
आज का शुभ अंक -03 व 09
वृषभ राशि
जॉब में कार्यस्थल पर इधर उधर की बातों का त्याग करें। व्यवसाय में अपने ही वर्क पर ध्यान केंद्रित करें। वाणी पर संयम रखें। बिजनेस में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। धन के ज्यादा व्यय को लेकर चिंतित रहेंगे।
आज का उपाय --गाय को पालक खिलाएं। श्री सूक्त का पाठ आपको प्रोग्रेस देगा।
शुभ रंग --सफेद व हरा।
आज का शुभ अंक --02 व 09
मिथुन राशि
बुध व शुक्र मैनेजमेंट व टीचिंग व्यवसाय में कई नवीन अवसरों को देने वाला है। उस सुंदर अवसर को हाथ से जाने मत दें। व्यवसाय के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। जॉब में रुका हुआ धन प्राप्त होगा। किसी उच्चाधिकारी के बिहैव को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी लेकिन वाद विवाद की संभावना भी है।
आज का उपाय --श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। गाय को पालक व गुड़ खिलाएं।
शुभ रंग --लाल व बैगनी।
आज का शुभ अंक --04 व 08
कर्क राशि
शनि व गुरु बिजनेस में लाभ प्राप्त कराएंगे। बहुत दिनों से लगातार प्रयास करने के बाद अब सफलता मिल रही है। आईटी व बैंकिंग जॉब के लोग यदि चाहें तो परिवर्तन पर फोकस करें तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में नया मोड़ आ सकता है। आप घर में गार्जियन से अपने विवाह की बात करें।
आज का उपाय --सूर्य उपासना जरूरी है। श्री आदित्यह्र्दय स्तोत्र का 03 बार पाठ करें।
शुभ रंग --हरा व सफेद
आज का शुभ अंक --04 व 07
सिंह राशि
पिता व बड़े भाई की सहायता से व्यवसाय में कामयाबी मिलेगी। मंगल व सूर्य अनुकूल है। आत्मबल को मजबूत करें। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें। व्यवसाय को सही दिशा दें।
आज का उपाय -- श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें व तिल का दान करें।
शुभ रंग -लाल व पीला।
आज का शुभ अंक --04 व 06
कन्या राशि
बुध व चन्द्रमा व्यवसाय के लिए अनुकूल हैं। स्टूडेंट्स के करियर में उतार चढ़ाव को लेकर घबड़ाने की बात नहीं है। योजनाओं को टालें मत। समय पर सही कार्य करें। यह कार्य ही आपको सफल करेगा। धार्मिक अनुष्ठान का संकल्प पूर्ण हो जाएगा। छात्र सफल रहेंगे। बैंकिंग व मीडिया से जुड़े जातकों का कॅरियर अति उत्तम रहेगा।
आज का उपाय --भगवान विष्णु जी को तुलसी दल अर्पित करें। गेंहू का दान करें।
शुभ रंग -नीला व असमानी।
आज का शुभ अंक --05 व 08
तुला राशि
राशि स्वामी शुक्र व शनि अनुकूल हैं। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। लव लाइफ की रोमांटिक यात्रा आपके मन को अवसाद व तनाव से मुक्त रखेगी। बिजनेस में किसी विशेष कार्य को लेकर मानसिक सोच हानिप्रद हो सकती है। उच्चाधिकारियों के गुड बिहैव से खुश रहेंगे।
आज का उपाय --गेंहू व चावल का दान करें।
शुभ रंग -हरा व बैगनी।
आज का शुभ अंक --05 व 06
वृश्चिक राशि
मंगल व चन्द्रमा करियर बेहतर करेगा। जॉब में न्यू वर्क को और स्ट्रांग करें। चन्द्रमा मन का कारक ग्रह है। मन आध्यत्मिक उन्नयन से आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। मित्रों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। छात्र सफल रहेंगे।
आज का उपाय --उड़द व गुड़ का दान करें। श्री सूक्त का पाठ करने से बिगड़े कार्य बनते हैं।
शुभ अंक --02 व 04
आज का शुभ रंग -पीला व लाल
धनु राशि
धार्मिक यात्रा से मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य को और बेहतर करें। धन व्यय को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। लव लाइफ को लेकर उत्साह व आनन्द में रहेंगे। लव पार्टनर को खूबसूरत गोल्डन रिंग गिफ्ट करें।
आज का उपाय--सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 बार पाठ करें। अन्न दान करते रहें।
शुभ अंक --01 व 02
आज का शुभ रंग --बैगनी व लाल
मकर राशि
व्यावसायिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। आप लकी व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। जॉब व व्यवसाय में सफल रहेंगे। लव लाइफ बेहतर रहेगी।
आज का उपाय --श्री गणेश जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। मंगल के द्रव्य मसूर की दाल व गुड़ का दान करें। क्रोध पर नियंत्रण रखें।
शुभ रंग --नीला व बैगनी।
आज का शुभ अंक --07 व 08
कुंभ राशि
शनि व मंगल गोचर शुभ है। आप व्यवसाय को लेकर खुश रहेंगे। स्वास्थ्य से परेशान रह सकते हैं। छात्र करियर में उचित निर्णय लेना सीखें। प्रेम में टाइम मैनेजमेंट का ख्याल न रखना प्रॉब्लम दे सकता है। घरेलू विवाद हो सकता है। आज एक अच्छी बात ये रहेगी कि अचानक धार्मिक यात्रा का संयोग बना सकता है।
आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ व सप्त अन्न दान करें।
शुभ अंक --05 व 08।
आज का शुभ रंग -सफेद व बैगनी
मीन राशि
गुरु तृतीय शुभ हैं लेकिन जॉब को लेकर परिवर्तन के विचार में रह सकते हैं। जॉब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके परिवार का बहुत योगदान रहेगा। जॉब चेंज में सफल रहेंगे। लव लाइफ में लंबी यात्रा संभावित है।
आज का उपाय --सप्तश्लोकी दुर्गा के 09 पाठ से सम्पूर्ण समस्याओं का समाधान होगा।
शुभ रंग --पीला व नारंगी।
आज का शुभ अंक --01 व 03
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
