Shukra Gochar In Vrishabha Rashi: शुक्र देव 19 मई 2024 को वृषभ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। वृषभ शुक्र की ही राशि है। इस वजह से इस राशि में शुक्र का प्रवेश महत्वपूर्ण साबित होगा। ये गोचर जहां कुछ राशियों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आएगा तो कुछ राशि वालों को परेशान करेगा। शुक्र ग्रह 19 मई की सुबह 8 बजकर 29 मिनट पर अपनी प्रिय राशि वृषभ में गोचर शुरू करेंगे। जहां ये 12 जून तक मौजूद रहेंगे। जानिए शुक्र के गोचर से किन राशि वालों की परेशानियां बढ़ेंगी।
Shukra Gochar In Vrishabha Rashi
शुक्र का वृषभ राशि में गोचर इन राशियों को देगा लाभ
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर शुभ फलदायी साबित होगा। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। साथ ही वेतन वृद्धि की भी आशंका है। रिश्तों के मोर्चे पर बात करें तो आपके करीबी रिश्तों में मजबूत आएगी। अनेक माध्यमों से धन कमाने में सफल रहेंगे।
कन्या राशि
कन्या राशि वाले इस दौरान आर्थिक रूप से मजबूत रहेंगे। धन की बचत कर पाने में भी सफल रहेंगे। परिवार वालों का हर काम में सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य भी बढ़िया रहेगा।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए भी शुक्र का गोचर लकी साबित होगा। आर्थिक स्थिति बढ़िया रहेगा। अनेक माध्यमों से धन कमाने में सफल रहेंगे। आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा।
शुक्र का वृषभ राशि में गोचर इन राशियों के लिए अशुभ
मेष राशि
शुक्र का गोचर आपके लिए नई परेशानियां लेकर आ सकता है। इस दौरान महत्वपूर्ण फैसले लेने में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। बिजनेस में नुकसान हो सकता है। जीवनसाथी के साथ मतभेद बढ़ने की संभावना है।
वृषभ राशि
आपकी आर्थिक इस दौरान कुछ कमजोर रहेगी। जीवन साथी के साथ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। निजी जीवन में काफी अशांति रहेगी। स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। किसी के साथ झगड़ा होने की भी संभावना है।
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए ये समय कम संतुष्टि और मध्यम प्रगति के संकेत दे रहा है। अचानक से खर्चों में बढ़ोतरी हो जाएगी। जीवन साथी के साथ आपकी असहमति सामने आ सकती है। किसी बात को लेकर वाद-विवाद हो सकता है।
