Aaj Ka Rashifal 9 July 2024: मंगलवार के दिन मेष राशि वालों को लव लाइफ में इमोशन से बचना होगा। वहीं वृष राशि के जातक को परिवार में विवाद का सामना करना पड़ सकता है। आज के दिन सिंह राशि के जातक काम को लेकर तनाव में रह सकते हैं। धनु राशि के जातक को सेहत का ध्यान रखना होगा और लव लाइफ में तनाव का सामना करना होगा। मकर राशि के जातक को हेल्थ में थोड़ा डिस्टर्बेंस हो सकता है। आज के दिन मीन राशि जॉब पोजिशन को लेकर खुश रहेंगे। आइए जानें सारी राशियों का हाल।
मेष
आज का दिवस जॉब में निखरने का है। प्रोमोशन के मार्ग में बाधाओं का समाधान होगा। युवा लव लाइफ में इमोशन से बचें। आपका करियर बहुत महत्वपूर्ण है। आज का दिवस थोड़ा परेशानी का है। ऑफिस में क्रोध पर संयम रखना आपके लिए हितकर रहेगा। धन प्राप्ति संभावित है।
आज का उपाय- सुंदरकांड का पाठ करें। गुड़ व गेंहू का दान करें।
आज का शुभ रंग- पीला व लाल
आज का शुभ अंक- 01 व 09
वृष
बिजनेस में संघर्ष व जॉब में बहुत शीघ्र प्रोमोशन की सम्भावना है। बहुत ज्यादा यात्रा से बचें। ध्यान व योग करें। पारिवारिक विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। शुक्र प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे।
आज का उपाय-हनुमान जी की पूजा करते रहें।
शुभ रंग-सफेद व बैगनी ।
आज का शुभ अंक-04 व ,07
मिथुन
आज का दिन बिजनेस के लिए मङ्गलमय रहेगा। जॉब में रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। संतान के स्टडी को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। लांग ड्राइव पर जाएंगे। जॉब में कोई भी लापरवाही परेशान कर सकती है।
आज का उपाय-शिव उपासना करें।चावल का दान करें।
शुभ रंग--नीला ।
आज का शुभ अंक-02 व 03
कर्क
जॉब में लगातार मेहनत के बावजूद अपेक्षाकृत सफलता नहीं मिल पा रही है। यदि आप टीचिंग,रियल स्टेट ,बैंकिंग ,पावर सेक्टर के शेयर बाजार में धन का निवेश करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। छात्र टाइम मैनेजमेंट का ख्याल रखें। लव लाइफ में नया मोड़ विवाह का आ सकता है।
आज का उपाय--सूर्योपासना करें।
शुभ रंग--पीला व लाल।
आज का शुभ अंक -04 व 05
सिंह
व्यवसाय में किसी विशेष वर्क को लेकर तनाव में रहेंगे। मित्रों की सहायता मिलेगी। व्यवसाय को और बेहतर करने के लिए अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें।मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें।
आज का उपाय--सप्त अन्न का दान सबसे श्रेष्ठ दान है। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।
शुभ रंग--नारंगी व सफेद ।
आज का शुभ अंक --02 व 03
कन्या
स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। आपके वाणी में आकर्षण है। आप जिससे भी मिलते हैं उसका मन मोह लेते हैं।यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। जॉब में रुके किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा।श्री गणेश जी की उपासना करें। जॉब में आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग अति उत्तम रहेगा।
आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ करें।तिल का दान कर्ज से बचाएगा।
शुभ रंग--नीला व सफेद।
आज का शुभ अंक --05 व 07
तुला
जॉब को और बेहतर करने को लेकर प्रयासरत रहेंगे। बिज़नेस में सफलता के लिए खूब मेहनत करें । लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। लंबी यात्रा से दूर रहना होगा। ज्यादा भाग दौड़ हानिप्रद हो सकती है।
आज का उपाय -भगवान कृष्ण जी की उपासना करें। तिल दान करना श्रेयष्कर है।
शुभ रंग--नीला व बैगनी।
आज का शुभ अंक --05 व 08
वृश्चिक
बिजनेस को लेकर विशेषकर किसी बड़े परिवर्तन को लेकर मन असमंजस से भरा रहेगा। जॉब को लेकर चली आ रही कुछ पूर्व चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। स्वास्थ्य लाभप्रद रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी।
आज का उपाय -माता दुर्गा जी के मंदिर जाएं व उनकी एक परिक्रमा करें। माता का चरण स्पर्श कर आर्शीवाद प्राप्त करें।
शुभ रंग-पीला व लाल ।
आज का शुभ अंक -02 व 09
धनु
बिजनेस को लेकर खुश रहेंगे। जॉब में किसी नए पद को लेकर आपका प्रयास जारी रहेगा। स्टूडेंट्स परफार्मेंस और बेहतर करें। अनचाही यात्रा से परेशान रहेंगे। लव लाइफ को लेकर तनाव संभावित है। धन आगमन के संकेत हैं।
आज का उपाय-कनकधारास्तोत्र का पाठ करें।
शुभ रंग---नारंगी व लाल।
आज का शुभ अंक--03 व 09
मकर
जॉब में पोजिशन पहले से बेहतर होगी। हेल्थ में थोड़ा डिस्टर्बेंस संभावित है । आप एक आशावादी व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। बिजनेस में सफलता संतोषजनक है। लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे।
आज का उपाय-सूर्योपासना आपकी सहायता करेगी। श्री गणपति जी को दूर्वा अर्पित करें। बुध के द्रव्य मूंग व हरे वस्त्र का दान करें।
शुभ रंग--नीला व हरा ।
आज का शुभ अंक ---07व 08
कुम्भ
हेल्थ को लेकर परेशान रह सकते हैं। किसी भी बड़े बिजनेस प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीक़े से हल करें। सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। कफ जनित रोग से कष्ट हो सकता है। खान पान पर ध्यान दें। लव लाइफ में लांग जर्नी सम्भावित है।
आज का उपाय -सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 पाठ करें व पीपल को जल अर्पित करते रहें।
शुभ रंग--नीला व सफेद।
आज का शुभ अंक --07 व 08
मीन
जॉब पोजिशन को लेकर खुश रहेंगे अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके सहयोगियों का बहुत योगदान रहेगा। बड़े भाई का आशीर्वाद मङ्गल व माता-पिता का खुश रहना सूर्य-चन्द्रमा की शुभता को बढ़ाता है जिससे आप यशस्वी होते हैं। युवा लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे।
आज का उपाय-गजेन्द्रमोक्ष का पाठ करें। तनाव से बचें। फलों का दान करें।
शुभ रंग ---नारंगी व सफेद ।
आज का शुभ अंक --03 व 09
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
