राशिफल

Aaj Ka Rashifal 8 May 2024: बुधवार के दिन इन राशियों वालों की चमकेगी किस्मत, जानें सारी राशियों का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 8 May 2024 (आज का राशिफल): आज के दिन मेष राशि के जातक को करियर में सफलता मिल सकती है। वहीं मिथुन राशि के जातक को काम में प्रोमोशन मिल सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं सारी राशियों का हाल। यहां पढ़ें दैनिक राशिफल।

Image

Aaj ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 8 May 2024 (आज का राशिफल): वैशाख मास की अमावस्या तिथि के दिन मेष राशि के जातक को करियर में सफलता मिल सकती है। कर्क राशि के जातक कोई नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं। सिंह राशि के जातक को लव लाइफ में सफलता हासिल हो सकती है। धनु राशि के जातक बिजनेस वर्क को लेकर बहुत ही सीरियस रहेंगे। मीन राशि के जातक को जॉब में कुछ सकारात्मक परिवर्तन कर सकते हैं। ऐसे में आइए जानें सारी राशियों का हाल। यहां पढ़ें दैनिक राशिफल।

मेष

स्टूडेंट्स के करियर में सफलता का समय है। प्रगति के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए अनवरत प्रयास करते रहें। युवा लव लाइफ में बहुत ज्यादा समय देने से बचें। आपका करियर भी बहुत महत्वपूर्ण है। स्वास्थ्य के लिए सुधार का समय है।

आज का उपाय - भगवान विष्णु जी की उपासना करें। ऑफिस में क्रोध पर संयम रखना आपके लिए हितकर रहेगा।

शुभ रंग -लाल व नारंगी।

आज का शुभ अंक --01 व 02

वृष

जॉब में विवाद की सम्भावना है। ऑफिस में बेवजह के विवादों से बचें। अपने वर्क पर फोकस करें,वाणी पर संयम रखें। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। उदर विकार को लेकर चिंतित रहेंगे। लव लाइफ थोड़ी तनावग्रस्त रहेगी।

आज का उपाय --हनुमान जी की पूजा करते रहें। मन्दिर में हनुमान जी के विग्रह की 03 परिक्रमा करें।

शुभ रंग --बैगनी व हरा।

शुभ अंक --04 व 07

मिथुन

आज का दिन जॉब में प्रोमोशन के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। नया व्यावसयिक अनुबंध लाभप्रद रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। किसी परिवारिक कार्य को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। लांग ड्राइव पर जाएंगे।

आज का उपाय --श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ व अन्न दान करें।

शुभ रंग --आसमानी व हरा।

शुभ अंक -04 व 07

कर्क

नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। करियर में लगातार मेहनत के बावजूद सफलता नहीं मिल रही है। यदि आप जॉब चेंज करने का विचार करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में न्यू टर्न आ सकता है। विवाह की बात घर में आरम्भ हो जाएगी।

आज का उपाय --माता दुर्गा जी के मंदिर जाएं। तिल व चावल का दान करें।

शुभ रंग --नारंगी व पीला।

शुभ अंक -01 व 02

सिंह

व्यवसाय में किसी विशेष बात को लेकर तनाव में रहेंगे लेकिन न्यू बिजनेस डील की सहायता मिलेगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें।मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें। बिजनेस में प्रगति है।

आज का उपाय --मूंग का दान सबसे श्रेष्ठ दान है। असत्य मत बोलें। नवरात्रि में माता दुर्गा जी की उपासना करते रहें।

शुभ रंग --नारंगी व पीला।

शुभ अंक --02 व 09

कन्या

गृह निर्माण सम्बंधित कार्यों के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिवस है। आत्मविश्वास की सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। किसी रुके धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। लव लाइफ को लेकर यात्रा की प्लानिंग करेंगे।

आज का उपाय --गुड़ का दान करें। अन्न दान करते रहेंगे। जॉब में आपके उच्चाधिकारियों के सहयोग के लिए पिता का चरण स्पर्श कर आर्शीवाद लें।

शुभ रंग --हरा व नीला।

शुभ अंक --04 व 08

तुला

जॉब में प्रोन्नति को लेकर प्रयासरत रहेंगे। बिजनेस में सफलता के लिए खूब मेहनत करें । लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। आपकी धार्मिक यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। बहुत ज्यादा यात्रा से परहेज करना होगा। लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है।

आज का उपाय --हनुमान जी की उपासना करें। घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करके ही बाहर निकलें। असत्य बोलने से बचें।

शुभ रंग -नीला व हरा।

शुभ अंक --05 व 09

वृश्चिक

व्यवसाय परिवर्तन सम्बंधित निर्णय को लेकर मन असमंजस से भरा रहेगा। जॉब परिवर्तन को लेकर चली आ रही कुछ पूर्व चिंताएं थीं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। मित्रों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी।

आज का उपाय --विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी 04 परिक्रमा करें। गुरु का चरण स्पर्श कर आर्शीवाद प्राप्त करने से कार्य बाधा समाप्त होती है।

शुभ अंक --05 व 07

धनु

बिजनेस वर्क को लेकर बहुत ही सीरियस व कर्म में संलग्न रहेंगे। जॉब वर्क के तनाव को लेकर मन भयाक्रांत रहेगा। अपने दायित्व को बेहतर करें। अनचाही यात्रा से परेशान रहेंगे। लव लाइफ में समय के अभाव का आगमन हो सकता है।

आज का उपाय --भगवान शिव को बेलपत्र व गंगाजल सपर्पित करें। इस कार्य को करने से दैहिक संताप से मुक्ति मिलेगी।

शुभ रंग --सफेद व लाल।

शुभ अंक --06 व 09

मकर

बिजनेस की स्थिति पहले से बेहतर होगा। आर्थिक लाभ संभावित है। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। गुरु की चतुर्थ स्थिति आपकी सहायता करेगी। प्रेम में सुखद यात्रा होगी। कहीं दूर धार्मिक यात्रा करने का विचार आएगा। ऑफिस में सुंदर व सुखद माहौल रहेगा।

आज का उपाय -सुन्दरकांड का पाठ करें। उड़द का दान फलदायी है।

शुभ रंग --नीला व बैगनी।

शुभ अंक --05

व 06

कुम्भ

स्टूडेंट्स अपने करियर में बेहतर परफार्मेंस से खुश रह सकते हैं।नवीन पद का दायित्व आरम्भ करेंगे। किसी भी बड़े व्यावसायिक कार्य या प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीक़े से हल करें। सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। खान पान पर ध्यान दें। योग करते रहें।

आज का उपाय --हनुमान बाहूक का पाठ करें।

शुभ रंग --बैगनी व हरा।

शुभ अंक --03 व 09

मीन

अपने कार्य पर ध्यान केंद्रित करें। आपकी प्रगति अब सही दिशा में पहुंचेगी। जॉब में कुछ सकारात्मक परिवर्तन को लेकर खुश रहेंगे। छात्र अपनी स्टडी को सही दिशा देंगे जिसमें आपके टीचर्स व मित्रों का बहुत योगदान रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। किसी महान संत से मिलने के संयोग बन सकते हैं।

आज का उपाय -श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें।

आज का शुभ रंग -लाल व पीला।

शुभ अंक --02 व 09

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article