राशिफल

Aaj Ka Rashifal 7 May 2024: आज के दिन इन राशि वालों को मिलेगी सफलता, जानें सारी राशियों का हाल

Aaj Ka Rashifal 7 May 2024: आज के दिन मेष राशि के जातक को प्रमोशन मिल सकता है। इसके साथ ही मिथुन राशि के जातक को करियर में लाभ मिलेगा। ऐसे में आइए जानते हैं सारी राशियों का राशिफल। यहां पढ़ें दैनिक राशिफल।

Image

Aaj Ka Rashifal 7 May 2024: आज के दिन इन राशि वालों को मिलेगी सफलता, जानें सारी राशियों का हाल

Aaj Ka Rashifal 7 May 2024: वैशाख मास की चतुर्थी तिथि के दिन मेष राशि के जातक को करियर में लाभ मिलेगा। वहीं वृष राशि के जातक को आज के दिन विवादों से बचना होगा। सिंह

राशि के जातक को लव लाइफ में सफलता मिल सकती है। तुला राशि के जातक थोड़े तनाव में रह सकते हैं। कुंभ राशि के जातक को जॉब वर्क से परेशान रह सकते हैं। मीन राशि के जातक को बिजनेस को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे । ऐसे में आइए जानते हैं सारी राशियों का राशिफल।

मेष

जॉब में मनमाफिक प्रोमोशन नहीं हुआ तो परेशान मत हों। व्यवसाय में अब सब बेहत होगा। बिजनेस में न्यू डील लाभ देगी। युवा लव लाइफ में समय की कमी की समस्या से बचें। लव पार्टनर को समय दे लेकिन आपका करियर भी महत्वपूर्ण है। मैनेजमेंट व आईटी फील्ड के छात्र शिक्षा व करियर में सफलता के लिए खूब परिश्रम करें ।

आज का उपाय -भगवान शिव की उपासना करें। तिल का दान आपके लिए हितकर रहेगा।

शुभ अंक -01 व 03।

शुभ रंग -पीला व नारंगी

वृष

आज का दिन बिजनेस रिलेटेड कार्यों में भाग दौड़ व व्यस्तताओं से भरे रहने की सम्भावना है। विवादों से बचें। छात्र ध्यान व योग करें। आपके किसी नजदीकी रिश्तेदार से ही आपका विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। चन्द्रमा व शुक्र प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। संतान के विवाह को लेकर चिंतित रहेंगे।

आज का उपाय -भगवान विष्णु जी की पूजा करते रहें।

शुभ रंग -आसमानी व हरा।

शुभ अंक -05 व 06

मिथुन

राजनीतिज्ञों के लिए आज का दिन सफल रहने वाला है। करियर में अपने परफार्मेंस को लेकर मन प्रसन्न रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। बिजनेस को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें। बाहर डिनर करें।

आज का उपाय -श्री गणेश जी को दूर्वा का समर्पण पुण्यदायी है।

शुभ रंग -आसमानी व बैगनी।

शुभ अंक -01 व 02

कर्क

जॉब में अभी प्रोन्नति नहीं मिल रही है। टाइम मैनेजमेंट से भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। प्रेम में विश्वास को कायम रखें। स्वास्थ्य सुख उत्तम रहेगा। चन्द्रमा कफ जनित रोग दे सकता है।

आज का उपाय -शिव उपासना करते रहें। तिल व कम्बल का दान शुभ है।

शुभ अंक -04 व 08।

शुभ रंग -सफेद व नारंगी

सिंह

सूर्य नवम शुभ है। आप जिस भी कार्य में हाथ डाल देते हैं तो सफलता स्वतः मिलनी शुरू हो जाती है। भाग्य भाव का सूर्य बिजनेस में सफलता देगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें।मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें। किसी को अन्न दान देना सबसे श्रेष्ठ कार्य है।

आज का उपाय -उड़द का दान करें।

शुभ रंग -लाल व हरा।

शुभ अंक -05 व 06

कन्या

व्यावसायिक सफलता से बहुत खुश रह सकते हैं। अपने कर्तव्य का निर्वहन आप बखूबी करते हैं।आप जिससे भी बात करते हैं उसको आकर्षित कर लेते हैं। यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। किसी रुके धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। नवीन कार्यों में सफल रहेंगे। जॉब में आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग अति उत्तम रहेगा।

आज का उपाय -मसूर का दान करें।

शुभ अंक -04 व 08।

शुभ रंग -आसमानी व लाल

तुला

जॉब में कुछ नवीन प्रोजेक्ट्स लाभान्वित करेंगे। बिजनेस को लेकर तनाव छोंड दें। लव लाइफ में घूमने टहलने का दिवस है। प्रेम जीवन सुंदर व अट्रैक्टिव होगा। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। आज खान पान में परहेज करना हितकर है। स्टूडेंट्स के लिए ज्यादा लापरवाही हानिप्रद हो सकती है।

आज का उपाय -क्रोध से बचें। उड़द का दान करें।

शुभ रंग -हरा व नारंगी ।

शुभ अंक-05 व 07

वृश्चिक

वृष का गुरु धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन करा सकते हैं। सायंकाल तक धन प्राप्ति का संयोग बनेगा। परिवार को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। लव लाइफ बेहतर रहेगी। स्वास्थ्य सुख उत्तम है।

आज का उपाय -सप्त अन्न दान करने से कार्य बाधा समाप्त होती है। तिल व चावल का भी दान करें।

शुभ अंक -06 व 08।

शुभ रंग -नारंगी व पीला

धनु

धन का आगमन होगा। स्टूडेंट्स स्वयं को नकारात्मक चिंतन से दूर रखें। स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे। बिजनेस ठीक रहेगा। स्वास्थ्य में स्किन से प्रॉब्लम की समस्या आ सकती है। आर्थिक समस्या से मुक्ति मिलेगी। संतान सफल रहेंगे।

आज का उपाय --मूंग व गुड़ का दान करें।

शुभ अंक -01 व 02।

शुभ रंग -पीला व आसमानी

मकर

जॉब वर्क पहले से बेहतर होगा सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। लव लाइफ विवाह में बदलेगा। श्वांस के रोगी सावधानी बरतें । बहुत ज्यादा यात्रा से बचें।

आज का उपाय -हनुमान जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। श्री गणपति जी को दूर्वा अर्पित करें। तिल का दान करें।

शुभ रंग -नीला व सफेद।

शुभ अंक -04 व 08

कुम्भ

जॉब वर्क से परेशान रह सकते हैं। चतुर्थ गुरु शुभ है। कुछ रुके हुए कार्य पूरा कर लेंगे। बिजनेस में कुछ पेपर वर्क आपको प्रॉब्लम दे सकते हैं। लव लाइफ में आज खूब समय देंगे।

आज का उपाय -मसूर का दान करें। शनि उपासन करें।

शुभ रंग --बैगनी व सफेद।

शुभ अंक -05 व 07

मीन

पॉलिटिक्स में आपकी सक्रिय गतिविधियां अब सकारात्मक दिशा में पहुंचेगी। बिजनेस को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे । जॉब वर्क को सही दिशा देंगे जिसमें आपके उच्चाधिकारियों का बहुत योगदान रहेगा। हेल्थ बेहतर रहेगी।

आज का उपाय -उड़द का दान करें। हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी 03 परिक्रमा करें।

शुभ रंग-नारंगी व पीला।

शुभ अंक -03 व 09

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article