राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 5 March 2024: आज मेष राशि वाले रहेंगे परेशान तो मिथुन जातकों को मिलेगी सुनहरी सफलता, जानिए अपना आज का राशिफल यहां

  • Authored by: सुजीत जी महाराज
  • Updated Mar 5, 2024, 09:36 AM IST

Aaj Ka Rashifal, 5 March 2024: आज मेष राशि वालों को थोड़ा तनाव महसूस हो सकता है। तो वहीं वृषभ राशि वालों को आज पारिवारिक कलह से बचना होगा। जानिए सभी 12 राशियों का आज का राशिफल यहां।

Image

Aaj Ka Rashifal 5 March 2024

Aaj Ka Rashifal, 5 March 2024: आज का दिन मेष राशि वालों के लिए तनाव पूर्ण रहने वाला है। ऐसे में आपको खुद को शांत रखने की कोशिश करनी चाहिए। वहीं वृषभ जातकों का अपने किसी खास मित्र के साथ विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखना होगा नहीं तो परेशान रहेंगे। मिथुन राशि वालों को आज चंद्रमा का शुभ गोचर लाभ देगा। अटके हुए काम पूरे होंगे। आर्थिक लाभ मिलेगा। नौकरी की दृष्टि से आज आपको नया उत्तरदायित्व मिलेगा। अब जानिए सभी राशियों का आज का राशिफल।

आज का मेष राशिफल

जॉब को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। मंगल मानसिक तनाव दे सकता है। बिजनेस में नवीन कार्यों को करने का दिवस है। परिवार सहित सायंकाल किसी नजदीक के धार्मिक यात्रा की सम्भावना है। व्यवसाय के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए प्रयास करें। युवा लव लाइफ में इमोशन से बचें। हो सकता है कि शुक्र व मंगल आपको प्यार में ज्यादा ही समय दे लेकिन आपका करियर भी महत्वपूर्ण है। आज का उपाय -- जॉब में शुभता व सफलता के लिए श्री विष्णु जी की उपासना करें। क्रोध पर संयम रखना आपके लिए हितकर रहेगा। शुभ रंग - लाल व सफेद। शुभ अंक-- 01 व 03

आज का वृषभ राशिफल

आज का दिन जॉब में न्यू अपॉरचुनिटी प्राप्त करने का है। पारिवारिक विवादों से बचें। एक जगह स्थिर रहकर कार्य करें। आपके किसी मित्र से ही आपका विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। शुक्र प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। आज का उपाय -श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। फलों का दान हितकर है। शुभ अंक --04 व 08

आज का मिथुन राशिफल

बुध व चन्द्रमा का शुभ गोचर लाभ देगा। बिजनेस के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला समय है। करियर के प्रति समर्पित रहें। जॉब के दृष्टि से आज आपको नया उत्तरदायित्व मिलेगा। आर्थिक लाभ संभावित है। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें। आज का उपाय--श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का 03 पाठ व अन्न -गुड़ दान करें। शुभ अंक --02 व 03। शुभ रंग --हरा व सफेद

आज का कर्क राशिफल

आज का दिवस संघर्षमय है। मनोवांछित सफलता नहीं मिल रही है। जॉब में उच्चाधिकारियों के सपोर्ट के लिए प्रयास करें जिससे भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में न्यू टर्न आ सकता है। हेल्थ अच्छी रहेगी। आज का उपाय ---श्री सूक्त का पाठ करें। गाय को पालक खिलाएं। शुभ रंग --लाल व नारंगी। शुभ अंक --03 व 09

आज का सिंह राशिफल

सूर्य व मंगल व्यवसाय के लिए शुभ फल देंगे। जॉब में प्रोग्रेस को लेकर खुश रहेंगे। कोई नया पद मिलेगा। पारिवारिक कार्यों में बड़े भाई का सपोर्ट मिलेगा। लव लाइफ व स्टडी को और बेहतर करने के लिए अपनी ऊर्जा व टाइम मैनेजनेन्ट का सही उपयोग करें। अध्ययन की दिशा में कार्य करें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें। बिजनेस में इमोशन से बचें। हेल्थ बेहतर रहेगा। आज का उपाय --श्री अरण्यकांड का पाठ करें। फलों का दान करें। शुभ अंक --02 व 03। शुभ रंग -नारंगी व लाल

आज का कन्या राशिफल

बिजनेस पोजिशन बेहतर रहेगी। जॉब चेंज के चांसेज हैं। बुध व मंगल आपको सफल करेंगे। लव लाइफ में भावना व समर्पण से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। जॉब में आपके सहकर्मियों का सहयोग अति उत्तम रहेगा। हेल्थ बेहतर होना चाहिए। आज का उपाय -हनुमान बाहुक का पाठ व गेंहू का दान करें। शुभ रंग --आसमानी व नीला। शुभ अंक--04 व 06

आज का तुला राशिफल

शुक्र आर्थिक लाभ देता है। जॉब में पद परिवर्तन संभावित है। बिजनेस में प्रगति संभावित है। लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। असत्य से बचें। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा। उदर विकार हो सकता है।

आज का उपाय --सप्तश्लोकी दुर्गा का पाठ करें। शुभ रंग--नीला व आसमानी। शुभ अंक ----04व 06

आज का वृश्चिक राशिफल

गुरु ख़ष्ठम है। जॉब में प्रसन्ता का वातावरण होगा व उन्नति मिलने से मन खुश रहेगा। बिज़नेस को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। आपके मित्रों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। लव लाइफ बेहतर रहेगी। स्वास्थ्य सुख मध्यम है। आज का उपाय --माता दुर्गा के शरणागत होने से कार्य बाधा समाप्त होती है। शुभ रंग--लाल व बैगनी। शुभ अंक-01 व 03

आज का धनु राशिफल

पंचम गुरु शिक्षा के लिए शुभ है। करियर को बेहतर करें। छात्र निरन्तर स्टडी का प्रयास करें। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। लव लाइफ को लेकर भी उत्साहित रहेंगे। हेल्थ बेहतर रहेगी। आज का उपाय --सुंदरकांड का पाठ करें। शुभ रंग --नारंगी व पीला। आज का शुभ अंक -03 व 09

आज का मकर राशिफल

बिजनेस में तनाव रहेगा। अपने कार्य को छोटे छोटे हिस्सों में बांटकर क्रमबद्ध तरीके से हल करें। आप एक विद्वान व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। मकान क्रय करने का विचार आएगा।प्रेम में क्रोध पर नियंत्रण रखें। अपने प्रेमी को फूलों का गुलदस्ता भेंट करें। आज का उपाय --फलों के दान से व्यावसायिक लाभ होता है। शुभ रंग --नीला व हरा।शुभ अंक -04 व 05

आज का कुंभ राशिफल

रुके धन को प्राप्त करेंगे। सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने उद्देश्य को सही समय पर पूरा कर लेंगे। जॉब को लेकर खुश रह सकते हैं। उच्चाधिकारियों के सहयोग को प्राप्त करने का प्रयास करें। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। आज का उपाय -सुंदरकांड का पाठ करें। तिल का दान करें। शुभ रंग -नीला व बैगनी। शुभ अंक -05 व 07

आज का मीन राशिफल

बिजनेस अब सकारात्मक दिशा में पहुंचेगी। जॉब को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। छात्र अध्ययन व करियर में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके कनिष्ठ अधिकारियों का बहुत योगदान रहेगा। लव पार्टनर के साथ घूमने निकलें। लव लाइफ अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य सुख में रुकावट है। आज का उपाय --स्वास्थ्य ठीक करने के लिए सप्त अन्न का दान करें। शुभ रंग -पीला व लाल। शुभ अंक -03 व 09

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article